3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

चार बच्चों के पिता पर आया दिल, साथ रहने की जिद में टावर पर चढ़ी दो बच्चों की मां

चार बच्चों के पिता से प्यार में पड़ी दो बच्चों की मां, साथ रहने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी, शाहजहांपुर में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

इश्क़ का टावर कनेक्शन! दो बच्चों की मां को चार बच्चों के पिता से हुआ प्यार, साथ रहने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ हाईवोल्टेज ड्रामा

“प्यार अंधा होता है…” शाहजहांपुर में इस कहावत का लाइव ट्रेलर देख दंग रह गए लोग

Shahjahanpur में मंगलवार की शाम उस वक्त सड़क पर चलते लोग अचानक रुक गए, जब एक महिला करीब 50 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। मामला ऐसा था कि जिसने भी सुना, बस यही कहा — “भाई, मोहब्बत सच में इंसान से कुछ भी करा देती है!”

दो बच्चों की मां अपने प्रेमी के प्यार में इस कदर दीवानी हो गई कि उसने सरेआम हाईवोल्टेज ड्रामा खड़ा कर दिया। खास बात यह रही कि जिस शख्स के लिए महिला ने यह सब किया, वह खुद चार बच्चों का पिता बताया जा रहा है। देखते ही देखते मौके पर लोगों की ऐसी भीड़ जुट गई, जैसे इलाके में फ्री वाई-फाई बंट रहा हो।

ढाई साल चला प्यार, फिर रिश्ते में आया ट्विस्ट

जानकारी के मुताबिक चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नवादा इन्देपुर निवासी महिला का अपने ही क्षेत्र के रहने वाले एक शादीशुदा व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच करीब ढाई साल से रिश्ता बताया जा रहा है। महिला के दो बच्चे हैं, जबकि उसका प्रेमी चार बच्चों का पिता है।

बताया जा रहा है कि प्रेमी ने महिला को अपने साथ रखने और जिंदगीभर साथ निभाने का भरोसा दिया था। इसी भरोसे पर दोनों का रिश्ता गहराता चला गया। लेकिन कुछ समय बाद प्रेमी ने दूरी बनानी शुरू कर दी। महिला का आरोप है कि अब वह साथ रखने से साफ इनकार कर रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से टूट गई।

“साथ नहीं रखा तो टावर पर चढ़ गई

बताया जा रहा है कि मंगलवार को प्रेमी से विवाद के बाद महिला सीधे रोजा क्षेत्र के बरतारा के पास लगे मोबाइल टावर पर जा पहुंची। वहां उसने बिना देर किए टावर पर चढ़ना शुरू कर दिया। देखते ही देखते महिला करीब 50 फीट की ऊंचाई तक पहुंच गई।

हैरानी की बात तो यह रही कि टावर पर चढ़ने के बाद महिला ने खुद ही डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी कि वह मोबाइल टावर पर चढ़ चुकी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम के भी हाथ-पांव फूल और आननफानन में वह मौके पर पहुंची गई।

टावर के नीचे तमाशबीनों की भीड़, ऊपर मोहब्बत का लाइव शो

महिला को टावर पर चढ़ा देख आसपास के लोग मौके पर जमा होने लगे। कुछ लोग मोबाइल से वीडियो बनाने लगे तो कुछ लोग प्रेम कहानी पर अपनी-अपनी राय देने लगे। इलाके में कुछ ही देर में ऐसा माहौल बन गया मानो कोई फिल्मी शूटिंग चल रही हो।

महिला ऊपर से लगातार यही कहती रही कि अगर प्रेमी उसके साथ नहीं रहेगा तो वह नीचे नहीं उतरेगी। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक महिला काफी भावुक और गुस्से में दिखाई दे रही थी।

पुलिस ने एक घंटे तक किया समझाने का प्रयास

घटना की सूचना मिलते ही रोजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने पहले भीड़ को हटाया और फिर महिला को समझाने की कोशिश शुरू की। करीब एक घंटे तक लगातार काउंसलिंग और बातचीत का दौर चलता रहा।

पुलिस ने महिला को भरोसा दिलाया कि उसकी बात सुनी जाएगी और कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। काफी समझाने-बुझाने के बाद आखिरकार शाम करीब 5:45 बजे महिला सुरक्षित नीचे उतर आई। महिला के नीचे उतरते ही पुलिस ने राहत की सांस ली।

पहले भी दर्ज करा चुकी है केस

महिला का आरोप है कि प्रेमी ने पहले भी उसे धोखा दिया था। इसी को लेकर उसने पूर्व में न्यायालय में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। उस समय आरोपी ने साथ रखने और रिश्ता निभाने का भरोसा देकर समझौता कर लिया था। लेकिन अब एक बार फिर उसने साथ रहने से इनकार कर दिया, जिसके बाद महिला ने यह कदम उठाया।

थाने में आमने-सामने बैठे प्रेमी-प्रेमिका

महिला को नीचे उतारने के बाद पुलिस उसे थाने ले गई। वहीं आरोपी प्रेमी को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इलाके में यह मामला अब चर्चा का सबसे बड़ा विषय बना हुआ है।

लोगों के बीच बस एक ही चर्चा है — “मोहब्बत अगर सिर चढ़ जाए तो फिर इंसान घर-परिवार, बच्चे और समाज सब भूल जाता है।