3

Recent News

Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत में ट्रक और गौरक्षक दल लिखी कार की भयंकर टक्कर, मां-बेटा-बहू समेत 3 की मौत..

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Breaking News

UP Viral Video: जौनपुर में नाराज युवक टावर पर चढ़ा, अफसरों के सामने ही कूद गया, मौत.. माँ कहती रही – “नीचे आजा बेटा”

UP Viral Video: जौनपुर में नाराज युवक टावर पर चढ़ा, अफसरों के सामने ही कूद गया, मौत.. माँ कहती रही - "नीचे आजा बेटा"

UP Viral Video: उत्तर प्रदेश के जौनपुर से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जमीन विवाद से परेशान एक युवक ने 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़कर 7 घंटे तक हंगामा किया और फिर अफसरों के सामने ही छलांग लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त तहसीलदार, पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद थे, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद युवक को बचाया नहीं जा सका।

बक्शा थाना क्षेत्र में हुआ सनसनीखेज मामला

यह पूरी घटना जौनपुर जिले के Baksha थाना क्षेत्र के उतरीजपुर गांव की है, जो जिला मुख्यालय से करीब 11 किमी दूर है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा, 7 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

मृतक की पहचान श्रीप्रकाश यादव (30) के रूप में हुई है। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे वह घर से 500 मीटर दूर लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

करीब 7 घंटे तक वह टावर पर बैठा रहा और नीचे प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस और ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी रही। सभी उसे नीचे उतरने के लिए मनाते रहे, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा।

जमीन विवाद बना मौत की वजह

बताया जा रहा है कि श्रीप्रकाश का परिवार पिछले कई सालों से जमीन विवाद में उलझा हुआ था।

  • 2016 में सीमांकन के दौरान उसकी 15 बिसवा जमीन से चकरोड (रास्ता) निकाल दिया गया
  • श्रीप्रकाश का आरोप था कि यह रास्ता किसी रिकॉर्ड में दर्ज नहीं है
  • वह बार-बार दोबारा नपाई की मांग कर रहा था

करीब 4 साल पहले उसने तहसील में मुकदमा भी दायर किया था, लेकिन वह फैसले से संतुष्ट नहीं था।

टावर से दी धमकी: “नपाई कराओ, वरना कूद जाऊंगा”

टावर पर चढ़ने के बाद श्रीप्रकाश ने गांव के प्रधान को फोन कर साफ कहा कि अगर उसके खेत की दोबारा नपाई नहीं कराई गई तो वह कूदकर जान दे देगा।

इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और मौके पर SDM, तहसीलदार, CO, थाना प्रभारी समेत कई अधिकारी पहुंच गए।

दोबारा नपाई हुई, लेकिन नतीजा वही

तहसीलदार ने तुरंत दूसरे क्षेत्र के कानूनगो और लेखपाल की टीम बुलाकर जमीन की दोबारा पैमाइश कराई।

लेकिन इस बार भी रिपोर्ट पहले जैसी ही आई—यानि पुरानी नपाई को सही बताया गया।

जैसे ही यह जानकारी श्रीप्रकाश को दी गई, वह टूट गया और टावर से छलांग लगा दी।

अफसरों के सामने कूदा, अस्पताल में मौत

श्रीप्रकाश के कूदते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और अधिकारी उसे तुरंत सरकारी गाड़ी से अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार का आरोप: 12 साल से चल रहा विवाद

मृतक की मां सीता देवी ने आरोप लगाया कि:

  • उनकी जमीन पर पड़ोसियों ने कब्जा कर रखा है
  • उसी जमीन से जबरन रास्ता निकाला जा रहा है
  • राजस्व अधिकारी पैसे लेकर मामले को दबा रहे हैं

परिवार का कहना है कि वे पिछले 12 साल से न्याय के लिए भटक रहे थे।

भाई का आरोप: अफसर नहीं सुन रहे थे

मृतक के भाई जय शंकर यादव के मुताबिक:

  • वे 15 दिन से अधिकारियों के चक्कर काट रहे थे
  • विपक्षी के कहने पर ही अधिकारी कार्रवाई करते थे
  • पुलिस भी मदद के बजाय धमकाती थी

इन्हीं सब कारणों से श्रीप्रकाश मानसिक रूप से परेशान था।

विवादित जमीन पर बन रही थी सड़क

परिजनों के अनुसार, विवादित जमीन पर पड़ोसी सड़क बनवा रहा था, जिसका श्रीप्रकाश विरोध कर रहा था। इसी को लेकर विवाद और बढ़ गया।

प्रशासन की प्रतिक्रिया और जांच

घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

डीएम सैमुअल पाल एन ने कहा:

  • युवक को समझाने की पूरी कोशिश की गई
  • मामले की जांच के लिए 3 अधिकारियों की टीम बनाई गई है
  • 3 दिन में रिपोर्ट मांगी गई है