3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

खेतों में एयरक्राफ्ट की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट और ट्रेनी सुरक्षित, बड़ा हादसा टला

अलीगढ़ के हरदुआगंज में तकनीकी खराबी के चलते ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट की खेतों में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट और ट्रेनी सुरक्षित बचे।

अलीगढ़ में बड़ा हादसा टला: खेतों में करानी पड़ी ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट और ट्रेनी सुरक्षित

अलीगढ़ के हरदुआगंज क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब आसमान में उड़ रहा एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट अचानक तकनीकी खराबी का शिकार हो गया। हालात बिगड़ते देख पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए विमान की इमरजेंसी लैंडिंग खेतों में करा दी। राहत की बात यह रही कि इस पूरे घटनाक्रम में विमान में सवार पायलट और ट्रेनी पूरी तरह सुरक्षित बच गए। घटना के बाद इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस तथा एयरपोर्ट टीम मौके पर पहुंच गई।

उड़ान के कुछ ही मिनट बाद आई तकनीकी खराबी

जानकारी के अनुसार पायनियर फ्लाइंग क्लब के ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट VT-PFB ने सोमवार सुबह करीब 9 बजे अलीगढ़ हवाई अड्डे से नियमित प्रशिक्षण उड़ान भरी थी। विमान में पंजाब के जालंधर निवासी प्रशिक्षक पायलट असद मौजूद थे, जबकि ग्रेटर नोएडा निवासी ट्रेनी पायलट कुणाल कसाना प्रशिक्षण ले रहे थे। उड़ान के करीब आधे घंटे बाद यानी लगभग 9:30 बजे एयरक्राफ्ट में अचानक तकनीकी खराबी आ गई।

बताया जा रहा है कि विमान के सिस्टम में दिक्कत आने के बाद पायलट ने तुरंत स्थिति को भांप लिया और किसी बड़े हादसे से बचने के लिए सुरक्षित स्थान तलाशना शुरू कर दिया। हवा में तकनीकी समस्या बढ़ने के कारण विमान को सामान्य तरीके से एयरपोर्ट तक ले जाना संभव नहीं था। ऐसे में पायलट ने आपात स्थिति में हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव चंगेरी स्थित खेतों में इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला लिया।

 खेत में उतारा गया विमान

ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट की इमरजेंसी लैंडिंग गांव चंगेरी निवासी हेमेंद्र सिंह के खेतों में कराई गई। अचानक खेतों में विमान उतरता देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। हालांकि पायलट की सूझबूझ और अनुभव के चलते विमान सुरक्षित तरीके से नीचे उतार लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विमान नीचे उतरते समय खेतों में धूल का गुबार उठ गया था, जिससे कुछ देर के लिए लोग घबरा गए थे। लेकिन जैसे ही पता चला कि विमान में सवार दोनों लोग सुरक्षित हैं, लोगों ने राहत की सांस ली।

पायलट और ट्रेनी दोनों सुरक्षित

इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सबसे पहले विमान में सवार प्रशिक्षक पायलट असद और ट्रेनी कुणाल कसाना को बाहर निकाला गया। प्रशासन की ओर से एहतियातन दोनों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया। अधिकारियों के मुताबिक दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी तरह की गंभीर चोट नहीं आई है।

मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन

घटना की सूचना मिलते ही हरदुआगंज थाना पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और एयरपोर्ट टीम मौके पर पहुंच गई। पूरे इलाके को सुरक्षा के लिहाज से घेर लिया गया। एयरक्राफ्ट की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है ताकि खराबी के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

सिटी मजिस्ट्रेट अतुल गुप्ता ने बताया कि एयरक्राफ्ट में तकनीकी खराबी आने के कारण खेतों में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। दोनों लोग सुरक्षित हैं और पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।

पायनियर फ्लाइंग क्लब का है एयरक्राफ्ट

बताया गया कि VT-PFB ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट पायनियर फ्लाइंग क्लब का है। अलीगढ़ हवाई अड्डे पर इस फ्लाइंग क्लब का ट्रेनिंग सेंटर संचालित होता है, जहां ट्रेनी पायलटों को उड़ान संबंधी प्रशिक्षण दिया जाता है। नियमित प्रशिक्षण प्रक्रिया के तहत ही यह विमान उड़ान पर था।

बड़ा हादसा टलने से लोगों ने ली राहत की सांस

जिस तरह तकनीकी खराबी के बावजूद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए खेतों में सुरक्षित लैंडिंग कराई, उसे लेकर स्थानीय लोग भी पायलट की सराहना कर रहे हैं। अगर विमान आबादी वाले इलाके में गिरता या नियंत्रण पूरी तरह बिगड़ जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन समय रहते लिए गए फैसले ने संभावित त्रासदी को टाल दिया।

फिलहाल प्रशासन और एयरपोर्ट अधिकारियों की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। तकनीकी विशेषज्ञ एयरक्राफ्ट की स्थिति का निरीक्षण कर रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी किस वजह से आई।