Shocking Video: Chhattisgarh के जशपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और चिंताजनक घटना सामने आई है। कुनकुरी थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय महिला ने मोबाइल टावर पर चढ़कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक तनाव से जूझ रही थी और सुसाइड से पहले पुलिस को कॉल भी किया था।
सुबह 5 बजे टावर पर चढ़ी, 100 फीट ऊंचाई से लगाई फांसी
घटना मंगलवार सुबह करीब 5 बजे की है। महिला कुनकुरी थाना परिसर के पास स्थित मोबाइल टावर पर पहुंची और दुपट्टे के सहारे करीब 100 फीट ऊंचाई तक चढ़ गई। इसके बाद उसने वहीं फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
यह पूरा मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
कुनकुरी थाना परिसर में 22 वर्षीय आदिवासी महिला नीलिमा लकड़ा ने आज फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना बेहद दुखद और चिंताजनक है।
स्वयं आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के विधानसभा क्षेत्र में एक आदिवासी युवती थाने के अंदर अपनी जान दे दे—यह सुशासन का सच है या प्रशासनिक… pic.twitter.com/x7o7x5TaMF
— Szarita Laitphlang,ज़रिता लैतफलांग (@szarita) May 26, 2026
सुसाइड से पहले पुलिस को किया था कॉल
जानकारी के मुताबिक, महिला ने आत्महत्या से पहले डायल 112 पर कॉल किया था। उसने पुलिस को अपनी परेशानी बताई थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे समझाने की कोशिश भी की थी।
हालांकि, इसके बावजूद वह इस खौफनाक कदम से खुद को रोक नहीं पाई।
मानसिक तनाव से जूझ रही थी निलिमा लकड़ा
मृतका की पहचान निलिमा लकड़ा (22) के रूप में हुई है, जो जशपुर के ग्राम धुमाडांड की रहने वाली थी।
बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से मानसिक तनाव में थी और अक्सर मोबाइल पर सुसाइड से जुड़े वीडियो देखा करती थी।
एक दिन पहले से थी लापता
परिजनों के अनुसार, सोमवार (25 मई) को निलिमा अपनी 4 साल की बेटी का आधार कार्ड बनवाने के लिए इधर-उधर भटक रही थी।
वह अपनी मां के साथ बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने अस्पताल भी गई थी, लेकिन इसी दौरान अचानक लापता हो गई। इसके बाद परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे।
टावर पर चढ़ने के बाद पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम
मंगलवार तड़के उसने डायल 112 पर कॉल कर अपनी लोकेशन दी। सूचना मिलते ही कुनकुरी पुलिस, नगर सेना, DDRF और नगर पंचायत की टीम मौके पर पहुंच गई।
बचाव दल ने महिला को समझाने और सुरक्षित नीचे उतारने की लगातार कोशिश की।
समझाने के बावजूद नहीं मानी, टावर पर ही दी जान
अधिकारियों ने उसे बातचीत में उलझाकर समय निकालने की कोशिश की, लेकिन महिला ने किसी की नहीं सुनी और टावर पर ही फांसी लगा ली।
टावर की ऊंचाई अधिक होने के कारण शव को नीचे उतारने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
घंटों चला रेस्क्यू, मौके पर जुटी भीड़
करीब 3 से 4 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा। इस दौरान थाना परिसर के आसपास भारी भीड़ जमा हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी राकेश पटनवार, एसडीएम नंद जी पांडे और एसडीओपी विनोद कुमार मंडावी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे।
पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव, जांच जारी
फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
एएसपी राकेश पटनवार के मुताबिक, शुरुआती जांच में मानसिक असंतुलन की आशंका सामने आई है। मर्ग कायम कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।
I have started working as a crime reporter in 2011 for a daily local newspaper named ‘Khusro Mail’. I have also worked for many news organization such as Public Vibe app and Oneindia Hindi news portal. Now I am working as Editor In Chief for Rocket Post Bharat (rocketpostbharat.com).