3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

Crime News: बड़े सर्राफा व्यापारी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बेटे के बर्थडे में करोड़पति दामाद ने सास-पत्नी को मारी गोली..

Crime News: बड़े सर्राफा व्यापारी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बेटे के बर्थडे में करोड़पति दामाद ने सास-पत्नी को मारी गोली..

Crime News: Muzaffarnagar के पॉश इलाके पंचशील कॉलोनी में एक जन्मदिन की पार्टी अचानक खूनी वारदात में बदल गई। करोड़पति दामाद ने अपने ही ससुराल में अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें सास समेत तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

बर्थडे पार्टी के दौरान चली गोलियां

सोमवार रात करीब साढ़े 8 बजे यह वारदात हुई, जब अनंत मित्तल अपने बेटे का जन्मदिन मनाने देहरादून से ससुराल आया था। घर में खुशी का माहौल था, लेकिन अचानक पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया।

देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि अनंत मित्तल ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाल ली और फायरिंग शुरू कर दी।

3 महिलाओं को लगी गोली, हालत गंभीर

फायरिंग में सास क्षमा मित्तल (50), सरहज अपूर्वा मित्तल (35) और चाची सास सविता मित्तल (50) गंभीर रूप से घायल हो गईं।

गोली लगते ही तीनों खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ीं और दर्द से कराहने लगीं।

उन्हें पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया गया।

12 मिनट में 5 राउंड फायरिंग

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने करीब 12 मिनट के अंदर 5 राउंड गोलियां चलाईं।

रिवॉल्वर के चैंबर में गोली फंस जाने की वजह से वह और फायरिंग नहीं कर पाया। मौके से 8 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

फायरिंग के बाद मची भगदड़

घटना के बाद पार्टी में अफरा-तफरी मच गई। रिश्तेदार और मेहमान अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

कुछ लोग घर के कमरों में छिप गए, जबकि कुछ बाहर निकलकर भागे। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके से ही दबोचा आरोपी

पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी हाथ में रिवॉल्वर लेकर वहीं मौजूद था। पुलिस ने तुरंत उसे काबू में कर हथियार छीन लिया और थाने ले गई।

फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पति-पत्नी के बीच चल रहा था विवाद

जानकारी के मुताबिक, अनंत मित्तल और उनकी पत्नी राधिका मित्तल के बीच पिछले ढाई साल से विवाद चल रहा था।

दोनों अलग रह रहे थे और तलाक व बच्चे की कस्टडी का मामला कोर्ट में लंबित है।

बेटे के बर्थडे पर हुआ विवाद

सोमवार को उनके 13 वर्षीय बेटे यशराज का जन्मदिन था। अनंत उसे लेकर ससुराल आया था।

बताया जा रहा है कि घर में प्रवेश को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी हुई, जो बाद में हिंसक झगड़े में बदल गई।

बीच-बचाव करने आईं महिलाओं को बनाया निशाना

जब राधिका की मां, भाभी और चाची बीच-बचाव के लिए आईं, तो आरोपी और भड़क गया।

उसने राधिका पर भी फायरिंग की कोशिश की, लेकिन वह किसी तरह बच गई। इसके बाद उसने बीच-बचाव करने वाली महिलाओं को गोली मार दी।

परिवार का बैकग्राउंड—करोड़ों की प्रॉपर्टी

राधिका के पिता प्रदीप मित्तल सर्राफा व्यापारी हैं और परिवार शहर के प्रतिष्ठित परिवारों में गिना जाता है।

वहीं आरोपी अनंत मित्तल के पास मुजफ्फरनगर और देहरादून में करोड़ों की संपत्ति और कॉम्प्लेक्स हैं।

पुलिस जांच जारी

पुलिस ने मामले में एफएसएल टीम को बुलाकर सबूत जुटाए हैं। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

एसएसपी के मुताबिक, घायलों का इलाज मेरठ में चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।