3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

UP Bridge Collapse: 90 करोड़ का पुल बना मौत का जाल! आधी रात में ऐसे गिरा पुल का स्लैब, 6 मजदूरों की मौत.. Video!

UP Bridge Collapse: 90 करोड़ का पुल बना मौत का जाल! आधी रात में ऐसे गिरा पुल का स्लैब, 6 मजदूरों की मौत.. Video!

UP Bridge Collapse: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां बेतवा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल का स्लैब देर रात अचानक गिर गया। इस हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई मजदूर मलबे में दब गए थे। तेज आंधी-बारिश को हादसे की बड़ी वजह बताया जा रहा है।

कैसे हुआ हादसा?

यह हादसा शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे हुआ। हमीरपुर जिले के ललपुरा इलाके में बेतवा नदी पर बन रहे पुल का स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया। उस वक्त कुछ मजदूर पुल के नीचे आराम कर रहे थे, जो मलबे में दब गए।

आंधी-बारिश बनी बड़ी वजह

उत्तर प्रदेश ब्रिज कॉरपोरेशन के एमडी धर्मवीर सिंह के मुताबिक, हादसा तेज आंधी और बारिश के कारण हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, उस रात 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चली थीं, जिससे स्लैब कमजोर होकर गिर गया।

7 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे के बाद तुरंत SDRF की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

  • करीब ढाई बजे से शुरू हुआ रेस्क्यू
  • 7.5 घंटे तक चला ऑपरेशन
  • मलबे से 3 मजदूरों को जिंदा निकाला गया

हालांकि, ऐहतियात के तौर पर अभी भी मलबा हटाने का काम जारी है।

प्रत्यक्षदर्शी ने क्या बताया?

प्रत्यक्षदर्शी सुरेश कुमार ने बताया कि पुल पर दो शिफ्ट में काम चल रहा था।

  • पहली शिफ्ट के मजदूर नीचे थे
  • दूसरी शिफ्ट के 7 मजदूर ऊपर काम कर रहे थे

आंधी आने पर ऊपर काम कर रहे मजदूर पुल पर ही लेट गए, लेकिन इसी दौरान स्लैब गिर गया और हादसा हो गया।

मृतकों की पहचान

इस हादसे में जान गंवाने वाले 6 मजदूरों की पहचान हो चुकी है:

नाम उम्र जिला
लोकेंद्र निषाद 22 बांदा
कुलदीप निषाद 19 बांदा
सावंत यादव 28 बांदा
सभाजीत 30 बांदा
पुष्पेंद्र सिंह चौहान 34 हमीरपुर
राजेश पाल 42 हमीरपुर

पुल प्रोजेक्ट की पूरी डिटेल

  • निर्माण एजेंसी: उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम
  • लागत: 90 करोड़ रुपए
  • लंबाई: 700 मीटर
  • लेन: दो लेन पुल
  • स्थान: मोराकांड से कुरारा गांव
  • शुरुआत: मार्च 2024
  • तय समय सीमा: दिसंबर 2026

एक्शन: इंजीनियर सस्पेंड, जांच शुरू

हादसे के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं:

  • सहायक अभियंता गजेंद्र कुमार चौधरी सस्पेंड
  • डीपीएम दिलीप कुमार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई
  • जांच के लिए हाई-लेवल कमेटी गठित

यूपी में पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

पिछले कुछ सालों में उत्तर प्रदेश में कई पुल हादसे सामने आए हैं:

  • 19 मार्च 2026 (चंदौली): रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा
  • 29 अप्रैल 2025 (महराजगंज): ओवरब्रिज का हिस्सा ढहा
  • अप्रैल 2025 (बिजनौर): दो गार्डर गिरे
  • 15 मई 2018 (वाराणसी): फ्लाईओवर गिरने से 18 मौतें

सरकार का मुआवजा ऐलान

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिवारों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है:

  • मृतकों के परिजनों को ₹5 लाख
  • घायलों को ₹50 हजार सहायता