3

Recent News

UP Politics: हाजी सलमान मामले में भाजपा vs भाजपा! विधायक और बड़े BJP नेता भिड़े, बुलाई गई 35 बिरादरियों की महापंचायत..

UP Politics: गाजियाबाद के लोनी में भाजपा के अंदर चल रहा विवाद अब खुले शक्ति प्रदर्शन में बदल गया है।…

Fake Coin Factory: नकली सिक्कों की फैक्ट्री का भंडाफोड़! 24 साल में 70 करोड़ खपाए, रोज बनते थे 12 हजार सिक्के..

Fake Coin Factory: सहारनपुर में नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश होने के बाद पुलिस अब सिर्फ फैक्ट्री तक…

Golf Course Accident: महिला बाइक राइडर को जानकर मारी टक्कर? Video.. कार मालिक इंडियन आर्मी में, बताई सच्चाई..

Golf Course Accident: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक महिला बाइक राइडर गंभीर…

Archery World Cup में गोल्ड जीतने वाले दूसरे भारतीय तीरंदाज बने 'धीरज', शूट-ऑफ में परफेक्ट 10 लगाकर मारी बाजी..

Archery World Cup: भारत के युवा रिकर्व तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा ने आर्चरी वर्ल्ड कप फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Womens Asia Cup: भारतीय शेरनियों ने रचा इतिहास! पाकिस्तान की किरकिरी; मोहसिन नकवी से नहीं ली ट्रॉफी.. दिए थे 2 विकल्प!

Womens Asia Cup: भारत ने विमेंस एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार एशिया…

3

Recent News

UP Politics: गाजियाबाद के लोनी में भाजपा के अंदर चल रहा विवाद अब खुले शक्ति प्रदर्शन में बदल गया है।…

Fake Coin Factory: सहारनपुर में नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश होने के बाद पुलिस अब सिर्फ फैक्ट्री तक…

Golf Course Accident: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक महिला बाइक राइडर गंभीर…

Archery World Cup: भारत के युवा रिकर्व तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा ने आर्चरी वर्ल्ड कप फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Womens Asia Cup: भारत ने विमेंस एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार एशिया…

Breaking News

पीलीभीत: दिनदहाड़े व्यापारी की हत्या, व्यापारियों ने चेताया — “मांगे नहीं मानी तो होगा बड़ा आंदोलन”

पीलीभीत के बिलसंडा में व्यापारी की दिनदहाड़े हत्या से आक्रोश, व्यापारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी। पूरी खबर पढ़ें।

पीलीभीत में व्यापारी की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े वारदात से भड़का गुस्सा

बिलसंडा में सड़क पर उतरे कारोबारी, 24 घंटे में कार्रवाई काअल्टीमेटम — “अब जवाब सड़कों पर मिलेगा”

थाने से चंद कदम दूर चली गोलियां, बाजार में मचा हड़कंप

पीलीभीत।
जनपद के बिलसंडा कस्बे में गुरुवार दोपहर हुए सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया। थाने से महज करीब एक किलोमीटर दूर बेखौफ बदमाशों ने एक व्यापारी को गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने न सिर्फ पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए, बल्कि व्यापारियों के भीतर सुलग रहे आक्रोश को भी खुलकर सड़क पर ला दिया।

गोलियों की आवाज से कांपा इलाका, लोगों में फैला खौफ

घटना के बाद बिलसंडा बाजार में अफरा-तफरी मच गई। दुकानें बंद होने लगीं, लोग सड़कों पर जमा हो गए और कुछ ही देर में पूरा कस्बा गुस्से से उबल पड़ा। मृतक व्यापारी के परिजन बदहवास थे तो वहीं कारोबारी समुदाय इसे सीधी “कानून व्यवस्था की विफलता” बताकर प्रशासन पर हमलावर हो गया।

घात लगाकर पहुंचे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद फरार

बताया जा रहा है कि व्यापारी अपने काम से बाजार क्षेत्र में मौजूद थे, तभी पहले से घात लगाए हमलावरों ने अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज से बाजार कांप उठा। स्थानीय लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक हमलावर मौके से फरार हो चुके थे। गंभीर रूप से घायल व्यापारी को अस्पताल ले जाने की कोशिश हुई, लेकिन रास्ते में ही उनकी सांसें थम गईं।

सड़क जाम कर फूटा गुस्सा, “हत्यारों को गिरफ्तार करो” के लगे नारे

वारदात की खबर फैलते ही बिलसंडा कस्बे में भारी भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित व्यापारियों और परिजनों ने सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। “हत्यारों को गिरफ्तार करो”, “व्यापारी सुरक्षा दो” और “जवाब दो” जैसे नारे लगाए गए। लोगों का साफ कहना था कि जब थाने के इतने करीब अपराधी खुलेआम हत्या कर सकते हैं तो आम आदमी आखिर किस भरोसे जिए।

व्यापार मंडल मैदान में उतरा, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

इसी बीच युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। संगठन की ओर से प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। संगठन के जिला अध्यक्ष एम. ए. जिलानी ने कहा कि यह सिर्फ एक व्यक्ति की हत्या नहीं, बल्कि पूरे व्यापारी समाज को डराने की कोशिश है। यदि अपराधियों पर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन पूरे जिले में किया जाएगा।

“अब खामोशी नहीं, सड़क से जवाब मिलेगा” — शैली शर्मा

युवा विंग जिला अध्यक्ष शैली शर्मा ने बेहद तल्ख अंदाज में कहा कि व्यापारी अब खामोश बैठने वाला नहीं है। लगातार बढ़ती घटनाओं ने साफ कर दिया है कि अपराधियों के भीतर कानून का डर खत्म हो चुका है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए तो व्यापारी बाजार बंद कर  उग्र आंदोलन करेंगे ।

व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने रखी तीन बड़ी मांगे 

व्यापार मंडल ने प्रशासन के सामने तीन बड़ी मांगें रखीं। पहली — हत्या में शामिल सभी आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। दूसरी — मृतक व्यापारी के परिवार को सुरक्षा के साथ आर्थिक सहायता दी जाए। तीसरी — बाजारों में स्थायी सुरक्षा व्यवस्था लागू कर पुलिस गश्त बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

धरना-प्रदर्शन में उमड़ा व्यापारी समाज, उग्र आंदोलन की चेतावनी

घटना के विरोध में नगर अध्यक्ष अरविंद अवस्थी के नेतृत्व में व्यापारियों ने बड़ा धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों का गुस्सा साफ दिखाई दिया। कई व्यापारियों ने खुले शब्दों में कहा कि प्रशासन की ढिलाई ने अपराधियों के हौसले बुलंद कर दिए हैं। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पूरा पीलीभीत बंद कराया जाएगा।

कई व्यापारी नेता रहे मौजूद, एकजुटता का दिखा बड़ा संदेश

धरने और ज्ञापन कार्यक्रम में जिला महामंत्री पंकज अग्रवाल, युवा जिला उपाध्यक्ष ऋषभ सिंह, युवा नगर अध्यक्ष आशीष लोधी, एडवोकेट आर.के. शर्मा, एडवोकेट प्रदीप श्रीवास्तव, रणवीर पाठक, रशीद अंसारी, अभिलाष गुप्ता, केतन बाहरी, मोहम्मद राजी अंसारी, मोहम्मद हैदर अंसारी, मोहम्मद अदनान अंसारी, शौर्य गंगवार, वैभव रावत समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

“अगर व्यापारी सुरक्षित नहीं, तो आखिर सुरक्षित कौन?”

फिलहाल पूरे मामले ने जिले की सियासत और पुलिस व्यवस्था दोनों को कठघरे में खड़ा कर दिया है। बाजारों में सिर्फ एक ही चर्चा है — “अगर दिनदहाड़े व्यापारी सुरक्षित नहीं, तो आखिर सुरक्षित कौन है?”