3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

बड़ी खबर: सहारनपुर में टॉप-10 अपराधियों में शामिल ‘एहसान’ एनकाउंटर में ढेर, इंस्पेक्टर और सिपाही को भी लगी गोली..

बड़ी खबर: सहारनपुर में टॉप-10 अपराधियों में शामिल 'एहसान' एनकाउंटर में ढेर, इंस्पेक्टर और सिपाही को भी लगी गोली..

बड़ी खबर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शुक्रवार को पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बड़ा एनकाउंटर सामने आया है। इस एनकाउंटर में 1 लाख रुपये के इनामी कुख्यात बदमाश एहसान को पुलिस ने मार गिराया, जबकि उसका एक साथी फरार होने में सफल रहा। मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम के दो अधिकारी भी घायल हो गए।

डूमवाला गांव के पास हुई मुठभेड़

यह मुठभेड़ सरसावा-चिलकाना के बीच डूमवाला गांव के पास करीब 4 बजे हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो बदमाश किसी वारदात की फिराक में इलाके में घूम रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू किया, जो बाद में एनकाउंटर में बदल गया।

पुलिस चेकिंग के दौरान हुआ आमना-सामना

पुलिस टीम जब पिलखनी और डूमवाला मार्ग पर चेकिंग कर रही थी, तभी बदमाशों से आमना-सामना हो गया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।

1 लाख का इनामी बदमाश एहसान ढेर

जवाबी फायरिंग में बदमाश एहसान, पुत्र रियासत, को सीने और पैर में गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह नकुड़ थाना क्षेत्र के कपूरी गांव का रहने वाला था और सहारनपुर के टॉप-10 अपराधियों में शामिल था।

कई मामलों में वांछित था एहसान

डीआईजी अभिषेक सिंह के अनुसार, एहसान पर करीब 13 लूट के मामले दर्ज थे। वह बेहट क्षेत्र में एक डकैती के मामले में वांछित था और उस पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह नकुड़ थाने का हिस्ट्रीशीटर भी था।

मुठभेड़ में इंस्पेक्टर और सिपाही घायल

इस मुठभेड़ में सरसावा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवेश शर्मा के बाएं हाथ में दो गोलियां लगीं, जबकि हेड कांस्टेबल सोनू भी घायल हुए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई बड़ी अनहोनी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस ऑपरेशन में कुछ पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोलियां लगीं, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। एसओ विनोद की जैकेट पर भी दो गोलियां लगीं, लेकिन वे सुरक्षित रहे।

मिनी बैंक लूट में भी शामिल था एहसान

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, एहसान 21 दिसंबर 2024 को बेहट थाना क्षेत्र में एक मिनी बैंक (जनसेवा केंद्र) लूट की वारदात में शामिल था। इस दौरान उसने अपने साथियों के साथ मिलकर करीब 1.5 लाख रुपये और मोबाइल लूटे थे।

फरार साथी की तलाश जारी

एनकाउंटर के दौरान एहसान का एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इलाके में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है और आसपास के क्षेत्रों में दबिश दी जा रही है।

पुलिस का ऑपरेशन जारी

डीआईजी ने बताया कि पूरा ऑपरेशन एसएसपी सहारनपुर अभिनंदन सिंह के नेतृत्व में किया गया। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।