3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

पीलीभीत में जन्मदिन पार्टी में बवाल, कई राउंड फायरिंग, 7 गिरफ्तार 

पीलीभीत के नवादिया सुल्तानपुर गांव में जन्मदिन समारोह के दौरान फायरिंग का मामला, 7 आरोपी गिरफ्तार। जानिए पूरा घटनाक्रम और पुलिस कार्रवाई।

पीलीभीत में जन्मदिन समारोह में बवाल, कई राउंड फायरिंग, 7 गिरफ्तार 

स्कूली बच्चों  के बीच शुरू हुआ विवाद बड़ों की दुश्मनी में बदला, जांच में जुटी पुलिस

पीलीभीत। गजरौला थाना क्षेत्र के नवादिया सुल्तानपुर गांव में सोमवार को एक जन्मदिन समारोह के दौरानबवाल हो गया , जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। स्कूली बच्चों के बीच हुए पुराने विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया और देखते ही देखते दो पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि कहासुनी और पुरानी रंजिश के चलते दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं। इस दौरान गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

जन्मदिन पार्टी के दौरान हुई घटना 

नवादिया सुल्तानपुर निवासी हरप्रीत सिंह के घर एक बच्चे का जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया था। परिवार और रिश्तेदार खुशी के इस मौके में शामिल थे। इसी बीच पुराने विवाद को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों के वहां पहुंचने से माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया।

बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच पहले से मनमुटाव चला आ रहा था। विवाद की जड़ स्कूली बच्चों के बीच हुआ झगड़ा बताया जा रहा है, जिसने समय के साथ बड़े टकराव का रूप ले लिया। सोमवार को इसी तनाव के चलते घट्न को अंजाम दिया गया  और हालात बेकाबू हो गए।

देखते ही देखते आमने-सामने आए दोनों पक्ष

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुरुआत में दोनों ओर से तीखी बहस हुई, लेकिन कुछ ही देर में स्थिति बिगड़ गई। आरोप है कि दोनों पक्षों ने हथियार निकाल लिए और क्षेत्र में गोलियों गोलिया चलाने लगे। अचानक हुई इस घटना से समारोह में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।

ग्रामीणों का कहना है कि फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों में दुबक गए। कुछ देर तक पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना रहा। हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई बड़ा जनहानि का मामला सामने नहीं आया, लेकिन कुछ लोगों को छर्रे लगने से चोटें पहुंचीं।

सूचना मिलते ही हरकत में आयी थाना पुलिस 

घटना की जानकारी मिलते ही गजरौला पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई। स्थानीय थाने के साथ आसपास के क्षेत्रों से भी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हालात को नियंत्रण में लिया और संबंधित लोगों से पूछताछ शुरू की।

पुलिस टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए और पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने का प्रयास कर रही है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती गई।

सात आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

गजरौला थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद की पृष्ठभूमि स्कूली बच्चों के बीच हुए झगड़े से जुड़ी हुई है। जन्मदिन समारोह के दौरान इसी मामले को लेकर दोनों पक्षों में तनाव बढ़ा और हालात हिंसक हो गए।

उन्होंने बताया कि मामले में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष संदिग्ध व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

जंगलों और संभावित ठिकानों पर दबिश जारी 

वारदात के बाद फरार हुए लोगों की तलाश में पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों के साथ माला रेंज के जंगलों में भी सघन अभियान चलाया है। जांच अधिकारी घटना से जुड़े प्रत्येक पहलू की पड़ताल कर रहे हैं, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि टकराव की पूरी योजना किस प्रकार बनी और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

गांव में बढ़ाई गई निगरानी

घटना के बाद नवादिया सुल्तानपुर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि दोबारा किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।