3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

UP News: प्रयागराज में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, बंद मकान से मिले शव, जांच में जुटीं पुलिस 

प्रयागराज में एक ही परिवार के 4 लोगों के शव बंद मकान से मिलने से सनसनी। पुलिस हत्या के कारणों, लापता सदस्य और अन्य पहलुओं की जांच में जुटी।

प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, बंद मकान से मिले शव, जांच में जुटीं पुलिस 

साउथ मलाका स्थित मकान से उठी दुर्गंध के बाद हुआ खुलासा, परिवार का बेटा भी जांच के दायरे में

प्रयागराज के साउथ मलाका इलाके में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या का मामला सामने आने के बाद जांच एजेंसियां कई स्तरों पर पड़ताल में जुट गई हैं। शहर के बीचोंबीच स्थित एक मकान से चार शव बरामद होने की घटना ने अनेक सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि वारदात को अंजाम दिए जाने के बाद मकान कई दिनों तक बंद रहा, जिसके कारण किसी को भीतर हुई घटना की जानकारी नहीं हो सकी।

लोगों को  जानकारी तब हुई जब आसपास रहने वाले लोगों ने मकान से लगातार दुर्गंध आने की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा खुलवाया। तलाशी के दौरान भीतर चार लोगों के शव मिले। शवों की स्थिति को देखते हुए माना जा रहा है कि मौतें कई दिन पहले हो चुकी थीं।

परिवार के चार सदस्य मृत मिले

मृतकों में परिवार के मुखिया वीरेंद्र वैश्य, उनकी पत्नी अंकिता वैश्य और बेटी मीनाक्षी की पहचान की जा चुकी है। घटनास्थल से मिले चौथे शव की पहचान और परिवार से उसके संबंधों को लेकर भी जांच की जा रही है। परिवार लंबे समय से इसी मकान में रह रहा था

घटना के बाद पुलिस ने पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष एकत्र किए हैं।

सिर पर गंभीर चोटों के निशान , हत्या की आशंका 

प्रारंभिक जांच में मृतकों के शरीर, विशेषकर सिर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। इसी आधार पर जांच अधिकारी हत्या की आशंका को प्रमुख मानकर आगे बढ़ रहे हैं। यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हमले में किस हथियार का इस्तेमाल किया गया और घटना को अंजाम देने के दौरान कितने लोग शामिल रहे होंगे।

लापता बेटे की तलाश पर पुलिस की निगाहें 

मामले में एक महत्वपूर्ण पहलू परिवार के बेटे अभिषेक से जुड़ा है, जो फिलहाल पुलिस की पहुंच से बाहर बताया जा रहा है। जांच एजेंसियां उसकी तलाश कर रही हैं और उसके मोबाइल फोन, हालिया गतिविधियों तथा संपर्कों की जानकारी जुटाई जा रही है।

अधिकारियों का मानना है कि उसके संबंध में मिलने वाली जानकारी पूरे घटनाक्रम को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इसी कारण जांच का एक बड़ा हिस्सा वर्तमान में इसी दिशा में केंद्रित है।

संपत्ति और पारिवारिक संबंधों समेत कई पहलुओं की पड़ताल

जांच केवल एक एंगिल तक सीमित नहीं रखी गई है। परिवार से जुड़े आर्थिक मामलों, संपत्ति संबंधी विषयों, पारिवारिक संबंधों और अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है। अभी तक किसी एक वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए जांच एजेंसियां प्रत्येक संभावना को ध्यान में रखकर आगे बढ़ रही हैं।

कई सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस 

एक ही मकान में चार लोगों की मौत, कई दिनों तक घटना का सामने न आना, परिवार के एक सदस्य का लापता होना और प्रारंभिक साक्ष्यों में हत्या की आशंका—ये सभी तथ्य इस मामले को जटिल बना रहे हैं। फिलहाल पुलिस, फोरेंसिक टीम और अन्य जांच एजेंसियां उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर घटनाक्रम को क्रमवार जोड़ने का प्रयास कर रही हैं।

अब  पोस्टमार्टम रिपोर्ट, तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ से प्राप्त जानकारियां इस मामले की दिशा तय कर सकती हैं। पूरे घटनाक्रम पर शहर की नजर बनी हुई है और जांच के अगले चरण का इंतजार किया जा रहा है।