3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

Surya Chowk: गाजियाबाद में सूर्या चौहान की तेरहवीं पर चौराहे का नाम बदला, लगा ‘सूर्य चौक’ का बोर्ड.. अब आगे बड़ी तैयारी!

Surya Chowk: गाजियाबाद में सूर्या चौहान की तेरहवीं पर चौराहे का नाम बदला, लगा 'सूर्य चौक' का बोर्ड.. अब आगे बड़ी तैयारी!

Surya Chowk: गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र में 17 वर्षीय सूर्या चौहान हत्याकांड को लेकर लोगों का गुस्सा और भावनाएं अभी भी शांत नहीं हुई हैं। बुधवार को सूर्या चौहान की तेरहवीं के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में स्थानीय लोगों ने एक बड़ा फैसला लिया। सूर्या के घर के पास स्थित चौराहे का नाम बदलकर ‘सूर्य चौक’ रख दिया गया। इसके लिए चौराहे पर बाकायदा एक बोर्ड भी लगाया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

तेरहवीं पर लिया गया ‘सूर्य चौक’ नामकरण का फैसला

बुधवार को आयोजित शोकसभा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। इसी दौरान लोगों ने सूर्या चौहान की याद में उनके घर के पास स्थित चौराहे का नाम ‘सूर्य चौक’ रखने का निर्णय लिया।

इसके बाद चौराहे पर लगे सीमेंटेड पोल पर लोहे का बोर्ड लगाया गया। बोर्ड पर लाल अक्षरों में ‘सूर्य चौक’ लिखा गया है। साथ ही वार्ड नंबर-13, गली नंबर-1, नवनीत विहार, खोड़ा कॉलोनी, गाजियाबाद का पता भी अंकित किया गया है।

बोर्ड लगाने का वीडियो आया सामने

सूर्य चौक का बोर्ड लगाने का वीडियो भी सामने आया है।

वीडियो में कई युवक बोर्ड को पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि एक युवक बिजली और सीमेंट के पोल पर चढ़कर बोर्ड को बांधता नजर आता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस नाम को आधिकारिक मान्यता दिलाने के लिए नगर पालिका बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा।

तेरहवीं में पहुंचे करीब 3 हजार लोग

सूर्या चौहान की तेरहवीं में हजारों लोग शामिल हुए। स्थानीय लोगों के अनुसार श्रद्धांजलि सभा में करीब 3 हजार लोगों की मौजूदगी रही।

कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।

मां ने सीएम योगी से लगाई न्याय की गुहार

तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान सूर्या की मां सरोज ठाकुर भावुक हो गईं और फूट-फूटकर रोने लगीं।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि आरोपी किसी भी हालत में जेल से बाहर नहीं आने चाहिए, क्योंकि अगर वे बाहर आए तो किसी और मां की गोद उजड़ सकती है।

सरोज ठाकुर ने मुख्यमंत्री से मुलाकात करने की इच्छा भी जताई।

बड़े भाई ने कहा- सरकार ने हमारा साथ दिया

सूर्या के बड़े भाई यश चौहान ने भी कार्यक्रम में अपनी बात रखी।

उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जरूर मिलना चाहते हैं। यश ने कहा कि सरकार और प्रशासन ने उनके परिवार का पूरा साथ दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्य आरोपी असद को 24 घंटे के भीतर पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया और अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई हुई है।

बकरीद के दिन हुई थी सूर्या चौहान की हत्या

सूर्या चौहान की हत्या 28 मई को बकरीद के दिन हुई थी।

परिजनों और पुलिस जांच के अनुसार मुख्य आरोपी असद ने फोन करके सूर्या को बुलाया था। आरोप है कि इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर सूर्या को घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

मामले का CCTV फुटेज भी सामने आया था, जिसने पूरे प्रदेश में सनसनी फैला दी थी।

मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में मारा गया

सूर्या हत्याकांड के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी असद को मुठभेड़ में मार गिराया था।

इसके अलावा असद के पिता नवाब (45), फरहान (19), आतिफ (19) और सारिक समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

पुलिस जांच में सामने आया था कि हत्या की साजिश पहले से रची गई थी और मामले की जांच अभी भी जारी है।

‘सूर्य चौक’ को आधिकारिक मान्यता दिलाने की तैयारी

स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि जल्द ही नगर पालिका बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव रखकर ‘सूर्य चौक’ नाम को आधिकारिक मान्यता दिलाने की कोशिश की जाएगी।

लोगों का कहना है कि यह नाम सूर्या चौहान की याद को हमेशा जीवित रखेगा और आने वाली पीढ़ियों को इस घटना की याद दिलाता रहेगा।