3

Recent News

Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत में ट्रक और गौरक्षक दल लिखी कार की भयंकर टक्कर, मां-बेटा-बहू समेत 3 की मौत..

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Breaking News

MBBS Doctor Suicide: 27 साल की MBBS डॉक्टर ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखी चौंकाने वाली बात..

MBBS Doctor Suicide: 27 साल की MBBS डॉक्टर ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखी चौंकाने वाली बात..

MBBS Doctor Suicide: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां MBBS कर चुकी 27 वर्षीय डॉक्टर सौम्या दीक्षित ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा, जिसमें डिप्रेशन, एंग्जाइटी और निराशा से जूझने की बात लिखी। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट के साथ टैबलेट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

घर में फंदे से लटका मिला डॉक्टर का शव

मामला इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित अर्जुननगर पक्का बाग इलाके का है। यहां रहने वाले कारोबारी रविकांत दीक्षित की बेटी सौम्या दीक्षित (27) ने गुरुवार को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।

बताया गया कि उस समय घर में सौम्या अकेली थीं। उनकी मां पप्पी दीक्षित बड़े बेटे के पास बेंगलुरु गई हुई थीं, जबकि पिता रोज की तरह अपने कोल्ड स्टोरेज के काम पर गए हुए थे।

रात को घर लौटे पिता, दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे

गुरुवार रात करीब साढ़े 8 बजे जब रविकांत दीक्षित घर लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। उन्होंने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

इसके बाद पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। कमरे के अंदर पहुंचते ही सौम्या का शव फंदे से लटका मिला। बेटी को इस हालत में देखकर पिता के होश उड़ गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

MBBS के बाद कर रही थीं NEET-PG की तैयारी

सौम्या दीक्षित ने कानपुर की रामा यूनिवर्सिटी से MBBS की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद वह मेडिकल क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए NEET-PG परीक्षा की तैयारी कर रही थीं।

परिवार के अनुसार वह पढ़ाई में काफी अच्छी थीं और भविष्य में विशेषज्ञ डॉक्टर बनना चाहती थीं।

मौके से मिला सुसाइड नोट

घटना की सूचना मिलने के बाद फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें सौम्या ने अपनी मानसिक स्थिति का जिक्र किया।

नोट में उन्होंने लिखा कि वह अब डिप्रेशन, एंग्जाइटी और निराशा को और नहीं झेल सकतीं। उन्होंने साफ तौर पर लिखा कि उनके इस कदम के लिए कोई दूसरा व्यक्ति जिम्मेदार नहीं है।

सुसाइड नोट में लिखी भावुक बातें

सौम्या ने अपने सुसाइड नोट में लिखा:

“हैलो एवरीवन! मेरे टैबलेट में दो वीडियो हैं। टैबलेट का पासवर्ड पापा के मोबाइल का पासवर्ड है। मैं जो कर रही हूं, उसमें किसी का कोई हाथ नहीं है। मैं अब डिप्रेशन, एंग्जाइटी और डिस्पेयर और नहीं झेल सकती। इसके लिए कोई और जिम्मेदार नहीं है। मैं सभी से माफी मांगती हूं। मैं आप सबको बहुत प्यार करती हूं। आप सभी का हर चीज के लिए शुक्रिया।”

टैबलेट में मिले दो वीडियो

सुसाइड नोट में टैबलेट में दो वीडियो होने की जानकारी भी दी गई थी। पुलिस ने टैबलेट और लैपटॉप को कब्जे में लेकर उनकी जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में कुछ वीडियो मिलने की पुष्टि हुई है। पुलिस अब इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से मिले डेटा और अन्य सबूतों की जांच कर रही है।

16 दिन पहले भी आत्महत्या की कोशिश की थी

सौम्या के मामा पल्लव दुबे के मुताबिक वीडियो देखने के बाद यह जानकारी सामने आई कि उन्होंने 26 मई को भी आत्महत्या करने की कोशिश की थी।

हालांकि उस समय उन्होंने अपना इरादा बदल लिया था। लेकिन मानसिक तनाव और अवसाद से जूझ रही सौम्या आखिरकार यह कठोर कदम उठा बैठीं।

तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमॉर्टम

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम तीन डॉक्टरों के पैनल की निगरानी में कराया गया और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई।

शुक्रवार सुबह बेंगलुरु से सौम्या की मां और भाई इटावा पहुंचे। इसके बाद दोपहर में यमुना घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

पुलिस कर रही हर पहलू की जांच

फ्रेंड्स कॉलोनी थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि सुसाइड नोट मिलने के बाद टैबलेट और लैपटॉप की जांच की गई है। कुछ वीडियो मिले हैं, जिनका विश्लेषण किया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी इलेक्ट्रॉनिक सबूतों और परिस्थितियों की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।