3

Recent News

Pilibhit News: महिलाओं का टूटा सब्र, पतियों की शराब से परेशान होकर ठेका ही तोड़ डाला.. सड़क पर फेंकी लाखों की शराब!

Pilibhit News: पीलीभीत से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है। थाना जहानाबाद…

Pilibhit News: 9 साल की हिंदू बच्ची से दुष्कर्म मामले में भाजपा मंत्री का एक्शन, कहा - "अवैध मजार पर भी चलेगा बुलडोजर"
Bangladesh Hindu Protest Video: ढाका में हिन्दुओं का मशाल मार्च, लगे "जय श्री राम" के नारे.. वजह चौंकाने वाली!

Bangladesh Hindu Protest Video: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में शुक्रवार रात हजारों हिंदू समुदाय के लोगों ने सड़कों पर उतरकर…

Accident Video: महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा! हनुमान मंदिर की निर्माणाधीन छत गिरी, 7 लोगों की मौत, 25 घायल..

Accident Video: महाराष्ट्र के परभणी जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां यशवाड़ी देवस्थान स्थित हनुमान…

Big News: 20 साल - 128 गवाह और कांग्रेस नेता की हत्या में सभी आरोपी बरी, अन्ना हजारे का नाम भी आया था सामने..

Big News: करीब दो दशक तक चले महाराष्ट्र के चर्चित पवनराजे निंबालकर हत्याकांड में बड़ा फैसला सामने आया है। मुंबई…

3

Recent News

Pilibhit News: पीलीभीत से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है। थाना जहानाबाद…

Bangladesh Hindu Protest Video: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में शुक्रवार रात हजारों हिंदू समुदाय के लोगों ने सड़कों पर उतरकर…

Accident Video: महाराष्ट्र के परभणी जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां यशवाड़ी देवस्थान स्थित हनुमान…

Big News: करीब दो दशक तक चले महाराष्ट्र के चर्चित पवनराजे निंबालकर हत्याकांड में बड़ा फैसला सामने आया है। मुंबई…

Breaking News

UP News: थाने में युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग, बुझाने में पुलिस के छूटे पसीने.. वजह आपके होश उड़ा देगी!

UP News: थाने में युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग, बुझाने में पुलिस के छूटे पसीने.. वजह आपके होश उड़ा देगी!

UP News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में गुरुवार शाम एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां धनारी थाने के अंदर एक युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। युवक की पहचान मोरध्वज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने हिरासत में लिए गए भाई की रिहाई की मांग को लेकर थाने पहुंचा था। पुलिसकर्मियों की तत्परता से उसकी जान बचा ली गई, लेकिन वह 25 से 30 प्रतिशत तक झुलस गया है।

थाने में अचानक उठाया खौफनाक कदम, मचा अफरा-तफरी

घटना गुरुवार शाम करीब 6 बजे की है, जब मोरध्वज धनारी थाने पहुंचा और अपने भाई को छोड़ने की मांग करने लगा। बातचीत के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया और अचानक उसने अपने साथ लाया पेट्रोल शरीर पर डाल लिया। इससे पहले कि कोई उसे रोक पाता, उसने खुद को आग के हवाले कर दिया।

इस घटना से पूरे थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिसकर्मियों ने कंबल और गमछे से बुझाई आग

जैसे ही आग लगी, थाने में मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत हरकत में आ गए। उन्होंने कंबल और गमछे की मदद से आग बुझाने की कोशिश की और किसी तरह युवक को बचा लिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिसकर्मी जान जोखिम में डालकर आग बुझाते दिखाई दे रहे हैं।

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, 30% तक झुलसा युवक

आग बुझाने के बाद मोरध्वज को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए संभल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार युवक करीब 25 से 30 प्रतिशत तक झुलस गया है।

क्या था पूरा विवाद? मुंडन समारोह से शुरू हुआ झगड़ा

पूरा मामला बुधवार को गुन्नौर तहसील के बगडेर गांव में हुए एक मुंडन संस्कार कार्यक्रम से जुड़ा है। इस कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया था, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया था।

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल भेजा और लखपत सिंह तथा भारत सिंह नाम के दो लोगों को हिरासत में ले लिया था।

हिरासत में लिए गए भाई को छोड़ने की मांग पर पहुंचा था युवक

गुरुवार को पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान मोरध्वज थाने पहुंचा और अपने भाई को निर्दोष बताते हुए रिहा करने की मांग करने लगा।

काफी देर तक पुलिस से बहस चलती रही, लेकिन अचानक उसने यह खतरनाक कदम उठा लिया।

एसपी का बयान: मुकदमे के डर में उठाया आत्मघाती कदम

एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने घटना पर बयान देते हुए कहा कि युवक को यह आशंका थी कि उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो जाएगा। इसी डर और तनाव में आकर उसने खुद को आग लगा ली।

एसपी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और पुलिस वीडियो फुटेज और घटनाक्रम की समीक्षा कर रही है।

पुलिस की तत्परता से बची जान, जांच जारी

घटना के बाद सीओ बहजोई स्तुति सिंह भी मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि आखिर इतनी बड़ी घटना से पहले सुरक्षा व्यवस्था में क्या चूक हुई।

यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग पुलिस स्टेशन में हुई इस घटना को लेकर हैरान हैं।