NEET-UG 2026: देशभर में रविवार, 21 जून को नीट-यूजी 2026 (NEET-UG 2026) की परीक्षा दोबारा कराई जा रही है। इसी बीच राजस्थान के अजमेर से एक विवादित मामला सामने आया है, जहां परीक्षा देने पहुंची एक छात्रा को बुर्का पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से रोक दिया गया। इस घटना के बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई और छात्रा के बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए।
परीक्षा केंद्र पर बुर्का पहनने को लेकर हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, छात्रा परीक्षा देने के लिए अजमेर स्थित केंद्र पर पहुंची थी। केंद्र पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने नियमों का हवाला देते हुए उसे प्रवेश से पहले दुपट्टा हटाने को कहा। बाद में स्थिति और स्पष्ट हुई और बताया गया कि उसे बुर्का भी हटाना होगा, जिससे विवाद बढ़ गया।
छात्रा का आरोप: पहले इजाजत थी, अब क्यों रोका गया?
छात्रा ने ANI से बातचीत में कहा कि जब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बुर्का पहनकर परीक्षा देने की अनुमति दी है, तो फिर उसे केंद्र में क्यों रोका जा रहा है। छात्रा ने अपनी पहचान कुलसुम बानो के रूप में बताई और कहा कि वह ब्यावर से परीक्षा देने आई थी।
उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले भी इसी तरह के कपड़ों में परीक्षा दी थी, फिर इस बार आपत्ति क्यों की जा रही है।
#WATCH | Ajmer, Rajasthan: A Burqa-wearing candidate was allegedly denied entry at a medical entrance exam centre ahead of the NEET examination today.
A candidate, named Kulsum Bano, says, “I have come from Beawar to take the NEET exam. When I took the exam on May 3rd, I was in… pic.twitter.com/3TVNnYk52n
— ANI (@ANI) June 21, 2026
“मेरे लिए परीक्षा नहीं, मेरी पहचान ज्यादा जरूरी” – छात्रा
छात्रा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर उसे बुर्का पहनकर परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी, तो वह परीक्षा नहीं देगी। उन्होंने कहा, “मेरे लिए परीक्षा मायने नहीं रखती, मेरा बुर्का और मेरी पहचान मायने रखती है।”
उनके इस बयान के बाद मामला और अधिक चर्चा में आ गया और सोशल मीडिया पर इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं।
प्रशासनिक नियमों पर फिर उठा सवाल
इस घटना ने परीक्षा केंद्रों पर लागू सुरक्षा और ड्रेस कोड नियमों को लेकर एक बार फिर बहस छेड़ दी है। जहां एक तरफ सुरक्षा कारणों का हवाला दिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर छात्रा के अधिकारों और धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
NEET परीक्षा के बीच बढ़ा विवाद
NEET-UG जैसी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय परीक्षा के दौरान इस तरह की घटना ने माहौल को और संवेदनशील बना दिया है। फिलहाल इस मामले में संबंधित अधिकारियों की ओर से स्थिति को लेकर स्पष्ट बयान का इंतजार किया जा रहा है।
I have started working as a crime reporter in 2011 for a daily local newspaper named ‘Khusro Mail’. I have also worked for many news organization such as Public Vibe app and Oneindia Hindi news portal. Now I am working as Editor In Chief for Rocket Post Bharat (rocketpostbharat.com).