3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

Pilibhit News: पप्पू गुप्ता हत्याकांड में शामिल इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर, ऑटोमेटिक गन से पुलिस पर की फायरिंग..

Pilibhit News: पप्पू गुप्ता हत्याकांड में शामिल इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर, ऑटोमेटिक गन से पुलिस पर की फायरिंग..

Pilibhit News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में देर रात पुलिस और एक लाख रुपये के इनामी बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में बड़ा घटनाक्रम सामने आया। पुलिस ने 23 वर्षीय बदमाश शिवम उर्फ सर्वजीत को एनकाउंटर में मार गिराया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि आरोपी को भी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

देर रात पुलिस ने की घेराबंदी

जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 10 बजे पुलिस को इनामी बदमाश शिवम उर्फ सर्वजीत की लोकेशन मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर उसे चारों तरफ से घेर लिया।

पुलिस ने सर्वजीत को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन उसने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस टीम पर हमला कर दिया।

ऑटोमेटिक रिवॉल्वर से की ताबड़तोड़ फायरिंग

पुलिस के मुताबिक सर्वजीत ने ऑटोमेटिक रिवॉल्वर से पुलिस टीम पर लगातार गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की।

पुलिस की दो गोलियां सर्वजीत के सीने में लगीं, जिसके बाद वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फायरिंग में दो पुलिसकर्मी घायल

मुठभेड़ के दौरान बदमाश की ओर से हुई गोलीबारी में उपनिरीक्षक उमेश त्यागी और मुख्य आरक्षी हरेंद्र सिंह घायल हो गए।

इसके अलावा थाना बिलसंडा के थानाध्यक्ष के बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोली लगी। बुलेटप्रूफ जैकेट होने की वजह से उनकी जान बच गई।

पप्पू गुप्ता हत्याकांड में वांटेड था सर्वजीत

पुलिस के अनुसार शिवम उर्फ सर्वजीत कारोबारी पप्पू गुप्ता हत्याकांड में वांटेड चल रहा था। पिछले एक महीने से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

गंभीर अपराधों में शामिल होने की वजह से पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था।

28 मई को हुई थी कारोबारी की हत्या

जानकारी के मुताबिक 28 मई को बिलसंडा थाना क्षेत्र में कारोबारी पंकज कटियार को धमकाने के लिए उसके ससुर की तरफ से कथित तौर पर किराए के शूटर भेजे गए थे।

दुकान के बाहर पंकज और बदमाशों के बीच बहस हो रही थी। इसी दौरान पड़ोसी पप्पू गुप्ता बीच-बचाव के लिए पहुंचे। विवाद बढ़ने पर बदमाशों में से एक ने गोली चला दी, जिससे पप्पू गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई थी।

मामले में कई आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल

पुलिस ने बताया कि इस मामले में पहले ही आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

इसके अलावा चार अन्य आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।