3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

Pilibhit News: ‘आंखों में आंसू, हाथ में अधिकार पत्र..’ – 56 साल बाद CM Yogi ने दी 2500 परिवारों को पहचान..

Pilibhit News: 'आंखों में आंसू, हाथ में अधिकार पत्र..' - 56 साल बाद CM Yogi ने दी 2500 परिवारों को पहचान..

Pilibhit News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को पीलीभीत पहुंचे, जहां उन्होंने जिले को करीब 600 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने 66 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके साथ ही लंबे समय से अधिकार और पहचान का इंतजार कर रहे विस्थापित बंगाली हिंदू परिवारों को भूमि अधिकार पत्र और भारतीय नागरिकता के प्रमाण पत्र भी सौंपे। मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

66 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

पीलीभीत के बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के गांव पतरासा कुंवरपुर में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 600 करोड़ रुपये की लागत वाली 66 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विकास कार्यों के साथ-साथ अपनी विरासत और समाज के वंचित वर्गों के सम्मान को भी समान प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बरखेड़ा और बीसलपुर क्षेत्र के विकास पर भी जोर दिया।

विस्थापित बंगाली हिंदू परिवारों को मिला बड़ा अधिकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि करीब 55-56 साल पहले पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) से प्रताड़ना झेलकर आए बंगाली हिंदू परिवारों को अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नागरिकता और भूमि अधिकार मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नागरिकता प्रमाण पत्र मिलने के बाद अब इन परिवारों को कोई भी यहां से नहीं हटा सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिर्फ नागरिकता का दस्तावेज नहीं बल्कि वर्षों के इंतजार के बाद सम्मान और अधिकार देने की दिशा में बड़ा कदम है।

ढाई हजार परिवारों को मिला लाभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीलीभीत में लगभग 2,500 विस्थापित परिवारों यानी करीब 15 हजार लोगों को नागरिकता और भूमि अधिकार का लाभ मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में ऐसे करीब 55 हजार परिवारों को चरणबद्ध तरीके से अधिकार दिलाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसकी शुरुआत पीलीभीत से हुई है। इसके बाद बाराबंकी और बहराइच जैसे जिलों में भी यह प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वन विभाग और केंद्र सरकार की अनुमति मिलने के बाद अन्य पात्र परिवारों को भी लाभ दिया जाएगा।

सपा और कांग्रेस पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर भी निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि इन दलों ने वर्षों तक शासन किया लेकिन बांग्लादेश से आए प्रताड़ित हिंदू परिवारों, गरीबों, दलितों और वंचित वर्गों की कभी चिंता नहीं की।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि इनकी राजनीति केवल तुष्टिकरण तक सीमित रही, जबकि भाजपा सरकार सभी वर्गों के लिए समान रूप से काम कर रही है।

बंगाली परंपरा से हुआ मुख्यमंत्री का स्वागत

कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बंगाली परंपरा के अनुसार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद, गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्य मंत्री संजय गंगवार, कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इस दौरान बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा ने मुख्यमंत्री से क्षेत्र में चीनी मिल, स्टेडियम और डिग्री कॉलेज की मांग रखी।

वहीं बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने सरकार द्वारा शिक्षा, चिकित्सा और परिवहन सुविधाओं में किए गए कार्यों की सराहना की।

प्रदेश में विकास और कानून व्यवस्था पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, पर्यटन और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने का काम तेजी से किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।