Video: उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार देर रात एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। पुलिस कमिश्नर आवास से महज 100 मीटर की दूरी पर बाइक सवार बदमाशों ने एक कराटे चैंपियन को गोली मार दी। आरोप है कि बीयर के लिए पैसे मांगने और मना करने पर विवाद इतना बढ़ गया कि बदमाशों ने युवक पर फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद युवक खून से लथपथ हालत में सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों में कैद हो गए।
देर रात क्रिकेट मैच खेलने पहुंचे थे अरविंद
जानकारी के अनुसार सिविल लाइंस एफएम कॉलोनी निवासी अरविंद पासवान (45) कराटे में ब्लैक बेल्ट हैं। वह नवीन मार्केट स्थित एक कपड़े की दुकान में काम करते हैं। परिवार में उनकी पत्नी निशा और छोटा भाई वीरू हैं।
अरविंद के भाई वीरू ने बताया कि रविवार देर रात वह पुलिस कमिश्नर आवास से कुछ दूरी पर स्थित मैदान में क्रिकेट मैच खेलने के लिए गए थे।
मैच के दौरान बीयर के पैसे मांगने को लेकर शुरू हुआ विवाद
परिजनों के मुताबिक देर रात करीब 12 बजे ग्वालटोली अहिराना निवासी सैवी अपने करीब पांच साथियों के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि उसने कहा कि अगर यहां मैच खेलना है तो बीयर के पैसे देने होंगे।
इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। जब अरविंद ने पैसे देने से मना किया तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा। इसी दौरान अरविंद और सैवी के बीच विवाद बढ़ गया।
कानपुर पॉश इलाके सिविल लाइंस पुलिस कमिश्नर आवास से चंद कदम की दूरी पर बदमाशों ने तीन राउंड फायरिंग कर कराटे चैंपियन अरविंद कुमार को पेट में गोली ,हैलेट अस्पताल में इलाज जारी ,खतरे से बहार,पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की कर रही तलाश@Uppolice @kanpurnagarpol @dgpup pic.twitter.com/ZISH036DSL
— sab par najar(तीसरी 👁️ आँख भक्त श्री भोलेनाथ) (@sharma_raj27178) June 29, 2026
थोड़ी देर बाद लौटे आरोपी और चला दी गोली
बताया जा रहा है कि आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करा दिया था। लेकिन कुछ देर बाद सैवी तीन बाइक सवार युवकों के साथ वहां से निकला और थोड़ी दूरी पर जाकर फिर रुक गया।
इसके बाद आरोपी ने तमंचा निकालकर अरविंद पर फायरिंग कर दी। गोली सीधे अरविंद के पेट में जा लगी। गोली चलते ही इलाके में भगदड़ मच गई और लोग डर के कारण घरों में चले गए।
अस्पताल में डॉक्टरों ने निकाला कारतूस
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल अरविंद को हैलट अस्पताल पहुंचाया।
सोमवार दोपहर डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर अरविंद के पेट से कारतूस निकाल दिया। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
दो दिन पहले भी हुआ था विवाद
अरविंद के बड़े भाई शिव कुमार पासवान ने बताया कि दो दिन पहले भी सैवी अपने साथियों के साथ मैदान में पहुंचा था और शराब के लिए पैसे मांग रहा था।
उस समय भी अरविंद और आरोपी के बीच विवाद हुआ था। परिवार का कहना है कि पुरानी रंजिश की वजह से इस घटना को अंजाम दिया गया।
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में वारदात रिकॉर्ड हुई है।
उन्होंने कहा कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
I have started working as a crime reporter in 2011 for a daily local newspaper named ‘Khusro Mail’. I have also worked for many news organization such as Public Vibe app and Oneindia Hindi news portal. Now I am working as Editor In Chief for Rocket Post Bharat (rocketpostbharat.com).