3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

पीलीभीत: पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा का भाजपा पर बड़ा हमला, महिला सुरक्षा से लेकर गौ-रक्षा यात्रा, बिजली, गन्ना भुगतान तक सरकार को घेरा

पीलीभीत: पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा का भाजपा पर हमला। महिला सुरक्षा, गौ-रक्षा यात्रा, बिजली संकट, गन्ना भुगतान समेत कई मुद्दों पर को घेरा।

पीलीभीत में पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा का भाजपा पर बड़ा हमला, महिला सुरक्षा से लेकर गौ-रक्षा यात्रा, बिजली, गन्ना भुगतान और टाइगर रिजर्व तक सरकार को घेरा

पीलीभीत में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, गौ-रक्षा, बिजली संकट, किसानों के गन्ना भुगतान, औद्योगिक विकास और पीलीभीत टाइगर रिजर्व जैसे कई अहम मुद्दों पर एक साथ हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार हर मुद्दे पर दोहरी नीति अपना रही है और जनता से किए गए वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। पूर्व मंत्री ने प्रदेश सरकार के साथ-साथ शहर विधायक एवं राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार को भी सीधे निशाने पर लिया।

महिला सुरक्षा पर भाजपा सरकार को घेरा, राज्य मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने हाल ही में जिले में एक नाबालिग से दुष्कर्म की घटना को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिला सुरक्षा का पूरा सिस्टम कमजोर पड़ चुका है और सरकार निष्पक्ष कार्रवाई करने में असफल साबित हो रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पीलीभीत शहर के विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार इस पूरे मामले में अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रहे हैं। उनका कहना था कि कानून सभी के लिए बराबर होना चाहिए, लेकिन भाजपा सरकार में ऐसा दिखाई नहीं दे रहा।

‘समुदाय देखकर बदल जाती है भाजपा की भाषा’

हेमराज वर्मा ने भाजपा नेताओं पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब किसी अपराध में आरोपी दूसरे समुदाय का होता है, तब भाजपा नेता खुलकर बयानबाजी करते हैं और उसे राजनीतिक मुद्दा बना देते हैं। लेकिन जब आरोपी उनके अपने समाज या समुदाय का निकलता है तो वही नेता पूरी तरह शांत हो जाते हैं।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसे मामलों में भाजपा नेताओं के “मुंह में दही जम जाता है और बुलडोजर का तेल खत्म हो जाता है।”

‘बुलडोजर नीति पर उठाये गंभीर सवाल’

पूर्व मंत्री ने कहा कि नाबालिग से दुष्कर्म के हालिया मामले में जिस प्रकार कार्रवाई में देरी और ढिलाई देखने को मिली है, उससे उत्तर प्रदेश सरकार की तथाकथित बुलडोजर नीति की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार को अपनी दोहरी सोच बदलनी चाहिए और कानून का पालन बिना किसी भेदभाव के कराया जाना चाहिए।

अविमुक्तेश्वरानंद की गौ-रक्षा यात्रा पर रोक को लेकर भी भाजपा को घेरा

पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने पीलीभीत में प्रस्तावित अविमुक्तेश्वरानंद की गौ-रक्षा संकल्प यात्रा के मुद्दे पर भी भाजपा सरकार पर हमला बोला।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सिर्फ धर्म की राजनीति कर रही है। उनका कहना था कि यदि आज शंकराचार्य को स्वयं गौ-रक्षा के लिए यात्रा निकालनी पड़ रही है तो यह सरकार की नाकामी का सबसे बड़ा प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि सरकार यात्रा पर रोक लगाने और कार्रवाई करने में लगी हुई है, जिससे साफ होता है कि भाजपा को न तो गौ माता से कोई सरोकार है और न ही धर्म से, बल्कि उसका उद्देश्य केवल राजनीतिक लाभ लेना है।

24 घंटे बिजली के वादे पर भी सरकार को घेरा

हेमराज वर्मा ने प्रदेश में बिजली व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता से 24 घंटे बिजली देने का वादा किया था, लेकिन वर्तमान में शहर से लेकर  ग्रामीण क्षेत्रों में भीषण गर्मी के दौरान लोगों को केवल कुछ घंटों की ही बिजली मिल पा रही है। सरकार बिजली व्यवस्था सुधारने के बजाय केवल दावे कर रही है।

भरा पचपेड़ा औद्योगिक क्षेत्र को लेकर सरकार पर श्रेय लेने का आरोप

पूर्व मंत्री ने भरा पचपेड़ा औद्योगिक क्षेत्र (इंडस्ट्रियल कॉरिडोर) को लेकर भी भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान करीब 2250 एकड़ जमीन भूमाफियाओं के कब्जे से मुक्त कराई गई थी, लेकिन अब भाजपा सरकार उसी जमीन पर उद्योग लगाने की घोषणा कर केवल राजनीतिक श्रेय लेने की कोशिश कर रही है।और सरकार विकास के नाम पर झूठा प्रचार कर रही है।

गन्ना किसानों के बकाया भुगतान पर सरकार पर बोला हमला 

हेमराज वर्मा ने किसानों के गन्ना भुगतान को लेकर भी भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले वादा किया था कि सरकार बनने पर किसानों का गन्ना भुगतान 14 दिनों के भीतर कर दिया जाएगा, लेकिन पीलीभीत में आज भी किसानों का करोड़ों रुपये का गन्ना मूल्य वर्षों से बकाया है।और भाजपा सरकार किसानों के हितों की लगातार अनदेखी कर रही है और भुगतान कराने में कोई रुचि नहीं दिखा रही।

पीलीभीत टाइगर रिजर्व को लेकर भी सरकार पर निशाना

पूर्व मंत्री ने पीलीभीत टाइगर रिजर्व का मुद्दा उठाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान ही पीलीभीत में टाइगर रिजर्व की स्थापना कराई गई थी। वर्तमान भाजपा सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधि टाइगर रिजर्व की आवश्यक तारबाड़ (फेंसिंग) तक नहीं करा पा रहे हैं।

उनका दावा था कि सुरक्षा व्यवस्था कमजोर होने के कारण बड़ी संख्या में किसान बाघों के हमलों का शिकार हो चुके हैं और सरकार इस गंभीर समस्या पर भी संवेदनशील नहीं है।

सरकार हर मोर्चे पर विफल, अब जनता जवाब देगी

पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने कहा कि महिला सुरक्षा, गौ-रक्षा, किसानों के हित, बिजली आपूर्ति, औद्योगिक विकास और वन्यजीव सुरक्षा जैसे सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर भाजपा सरकार पूरी तरह असफल साबित हुई है। जनता अब सरकार की कथनी और करनी का अंतर समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी।