3

Recent News

Mecca Emergency Alert: : मक्का में मिसाइल-ड्रोन हमलों का इमरजेंसी अलर्ट! जानिए कैसी है सुरक्षा? अगर हमला हुआ तो?

Mecca Emergency Alert: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर मिसाइल और ड्रोन हमलों की झड़ी लगा दी है।…

Amazing News: 84 साल के करोड़पति नाना को चाहिए दुल्हन, सम्मेलन में हमसफर तलाशने पहुंचे 75-85 साल के 90 बुजुर्ग..

Amazing News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जिंदगी की दूसरी पारी के लिए हमसफर तलाशने का एक अनोखा सम्मेलन…

UPI New Rule: अब UPI फ्री नहीं? ₹2,000 तक नो चार्ज, ₹2,001 के बाद लगेगा MDR? जानिए पूरा मामला..

UPI New Rule: देश में UPI से पेमेंट करने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। वित्त मंत्रालय ने…

UP Crime News: करोड़ों की चोरी का चौंकाने वाला खुलासा! 7 किलो सोना और 11 लाख कैश बरामद, जानिए कैसे सुलझा केस?

UP Crime News: मथुरा के कोसीकलां के सराफा बाजार स्थित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी के मामले…

Swatantra Bhardwaj को बड़ी राहत! कोर्ट से मिली 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत; जानिए अब जेल से कब आएंगे बाहर?

Swatantra Bhardwaj: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान एक नाबालिग के पिता से कथित मारपीट के…

3

Recent News

Mecca Emergency Alert: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर मिसाइल और ड्रोन हमलों की झड़ी लगा दी है।…

Amazing News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जिंदगी की दूसरी पारी के लिए हमसफर तलाशने का एक अनोखा सम्मेलन…

UPI New Rule: देश में UPI से पेमेंट करने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। वित्त मंत्रालय ने…

UP Crime News: मथुरा के कोसीकलां के सराफा बाजार स्थित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी के मामले…

Swatantra Bhardwaj: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान एक नाबालिग के पिता से कथित मारपीट के…

Breaking News

Double Murder: बेटे ने कर्नाटक से CCTV में देखा माँ-बाप का हत्याकांड; बताई खौफनाक कहानी, दहल जाएगा दिल..

Double Murder: बेटे ने कर्नाटक से CCTV में देखा माँ-बाप का हत्याकांड; बताई खौफनाक कहानी, दहल जाएगा दिल..

Double Murder: मुजफ्फरपुर के रामबाग चौड़ी इलाके में हुए बुजुर्ग दंपती के डबल मर्डर ने पूरे बिहार को झकझोर कर रख दिया है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से रिटायर्ड कैशियर अशोक कुंवर और उनकी पत्नी नीलम कुंवर की उनके ही घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा तब हुआ जब कर्नाटक में कार्यरत उनके बेटे और सॉफ्टवेयर इंजीनियर डॉ. निखिल कुमार ने घर के CCTV कैमरे में संदिग्ध गतिविधियां देखीं। इसके बाद उन्होंने पड़ोसी को फोन कर घर जाने के लिए कहा, जहां पहुंचते ही खौफनाक मंजर सामने आया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्या करने वाले दो दिन पहले किराएदार बनकर घर में रहने आए थे। पुलिस ने मामले की जांच के लिए SIT का गठन कर दिया है।

CCTV देखकर बेटे को हुआ अनहोनी का अहसास

सोमवार शाम डॉ. निखिल कुमार अपने मोबाइल से घर में लगे CCTV कैमरों की निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कैमरे में 3-4 संदिग्ध लोगों को भागते हुए देखा। फुटेज में उनकी मां नीलम कुंवर भी घबराकर छत की ओर भागती नजर आईं।

स्थिति संदिग्ध लगने पर निखिल ने तुरंत अपने पड़ोसी अमित कुमार उर्फ चिक्कू को फोन किया और कहा, “चिकू भइया… जल्दी घर पहुंचिए। घर के CCTV में 3-4 लोग भागते दिख रहे हैं। मम्मी तेजी से छत की ओर भागी हैं। कुछ गड़बड़ है। पापा-मम्मी का मोबाइल भी बंद है।”

पड़ोसी ने घर पहुंचकर देखा खौफनाक मंजर

निखिल का फोन मिलने के बाद पड़ोसी अमित कुमार उर्फ चिक्कू तुरंत घर पहुंचे। ऊपर के कमरे में अंधेरा था, इसलिए वे एक किराएदार के साथ टॉर्च लेकर अंदर गए।

पहले कमरे में अशोक कुंवर का शव पलंग पर औंधे मुंह पड़ा मिला। पूरा कमरा खून से सना हुआ था और दीवारों तक पर खून के छींटे थे। उनके शरीर पर चाकू से 10 से ज्यादा वार किए गए थे।

इसके बाद निखिल के कहने पर पड़ोसी दूसरे तल्ले पर पहुंचे, जहां नीलम कुंवर का शव मिला। उनके हाथ-पैर रस्सी से पलंग के चारों खंभों से बंधे थे। मुंह पर चौड़ा सफेद टेप चिपकाया गया था और गले में गमछा कसकर उनकी हत्या की गई थी।

बेटे को जैसे ही मिली सूचना, तुरंत घर लौटने की तैयारी की

पड़ोसी से पूरी घटना की जानकारी मिलने के बाद निखिल ने तुरंत पटना पहुंचने की कोशिश शुरू कर दी। रात में उपयुक्त फ्लाइट नहीं मिलने के कारण वह पूरी रात परेशान रहे। मंगलवार को उपलब्ध फ्लाइट से बिहार पहुंचे और फिर मुजफ्फरपुर अपने घर पहुंचे।

निखिल ने बताया कि पूरी रात उनके मन में यही सवाल चलता रहा कि आखिर उनके माता-पिता की इतनी निर्ममता से हत्या किसने और क्यों कर दी।

हाल ही में हुआ था अशोक कुंवर का लीवर ऑपरेशन

निखिल ने बताया कि उनके पिता अशोक कुंवर मूल रूप से गायघाट प्रखंड के रहने वाले थे। कुछ महीने पहले उनकी बायपास सर्जरी हुई थी। इसके बाद भी तबीयत ठीक नहीं रही।

जांच में लीवर में संक्रमण मिलने के बाद करीब दो महीने पहले उनका ऑपरेशन कराया गया था, जिसमें डॉक्टरों ने उनका आधा लीवर निकाल दिया था। इसके बावजूद वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे थे और अक्सर कहते थे कि अब वह 10 साल और जी सकते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि उनके पिता चार भाइयों में सबसे बड़े थे। हाल ही में उनके दो छोटे भाइयों की मौत हो गई थी, जिसके बाद वे मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगे थे।

दो दिन पहले किराएदार बनकर आए थे संदिग्ध

पुलिस जांच में अब तक सबसे बड़ा सुराग नए किराएदार से जुड़ा मिला है। जांच के मुताबिक, घटना से ठीक दो दिन पहले यानी 18 जुलाई को एक युवक ने मकान के दूसरे तल्ले पर किराए पर कमरा लिया था।

घटना के बाद से वह युवक फरार है। जिस कमरे में उसने किराए पर रहना शुरू किया था, उसी कमरे में नीलम कुंवर का शव मिला। पुलिस फिलहाल उसे इस हत्याकांड का प्रमुख संदिग्ध मानकर तलाश कर रही है।

किराएदार सिर्फ झोला, झाड़ू और सिलेंडर लेकर आया था

मकान में पिछले साढ़े चार साल से किराए पर रह रही कृष्णा देवी ने बताया कि नया किराएदार शनिवार शाम आया था। उसके पास सिर्फ एक झोला, एक झाड़ू और एक गैस सिलेंडर था।

रविवार को वह दोबारा एक झोला लेकर आया और उसके बाद बाहर नहीं निकला। सोमवार शाम करीब चार बजे वही युवक CCTV कैमरे में तेजी से भागता हुआ दिखाई दिया।

घटनास्थल से गायब हैं दोनों के मोबाइल फोन

पुलिस के मुताबिक, अशोक कुंवर और नीलम कुंवर के मोबाइल फोन घटनास्थल से गायब हैं। जांच एजेंसियों का मानना है कि इन मोबाइल फोन में हत्या से जुड़े अहम सुराग मिल सकते हैं।

मोबाइल ट्रेस करने के लिए तकनीकी टीम को लगाया गया है। साथ ही आसपास के सभी CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

कमरों से मिले रस्सी के टुकड़े, ग्लव्स और अहम सबूत

एफएसएल टीम ने घटनास्थल से कई अहम सबूत जुटाए हैं। जिस कमरे में अशोक कुंवर की हत्या हुई वहां से ग्लव्स मिले हैं।

वहीं दूसरे कमरे से रस्सी के चार टुकड़े बरामद हुए हैं, जिनसे नीलम कुंवर के हाथ-पैर बांधे गए थे। पुलिस का मानना है कि बदमाश पहले अशोक कुंवर की हत्या कर चुके थे और उसके बाद नीलम कुंवर को पकड़कर ऊपर ले गए, जहां उनकी हत्या कर दी गई।

बेटी बोली- पापा का किसी से कोई विवाद नहीं था

दंपती की बेटी गीता ने बताया कि उनके पिता बेहद ईमानदार और नियम-कानून का पालन करने वाले व्यक्ति थे। किसी भी नए किराएदार को रखने से पहले उसके सभी दस्तावेज लिए जाते थे।

उन्होंने आशंका जताई कि आरोपी अपने दस्तावेज भी साथ लेकर फरार हो गए हैं। परिवार का कहना है कि अशोक कुंवर का किसी से कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं था।

‘कैशियर साहब’ के नाम से थी इलाके में पहचान

अशोक कुंवर पंजाब नेशनल बैंक में कैशियर थे और वर्ष 2014 में सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने बरूआरी और भूसरा शाखा में लंबे समय तक सेवा दी थी।

इलाके में लोग उन्हें सम्मान से ‘कैशियर साहब’ के नाम से जानते थे। उनकी ईमानदारी और सरल स्वभाव की वजह से उनकी अच्छी पहचान थी।

SIT कर रही है हर एंगल से जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी की अगुवाई में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है।

पुलिस सभी किराएदारों का सत्यापन कर रही है। नए किराएदार को फिलहाल सबसे बड़ा संदिग्ध माना जा रहा है। इसके अलावा परिवार, घरेलू सहायिका, पड़ोसियों, जमीन विवाद समेत हर संभावित एंगल से जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज, एफएसएल रिपोर्ट, तकनीकी साक्ष्य और मोबाइल ट्रैकिंग की मदद से जल्द ही पूरे हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।