3

Recent News

UP News: प्रयागराज में अतीक के करीबियों का जज के PSO के बेटे पर हमला; क्या खत्म नहीं हुआ माफिया का आतंक?

UP News: प्रयागराज में जज के PSO के बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि…

UP News: लखनऊ में दरोगा को लोहे की चेन से पीटा, अतीक कनेक्शन निकला? 200 भैंसे उठवाईं, अवैध डेयरियों पर कार्रवाई..
Big Accident: 90 की स्पीड से 31 सवारियों से भरा पिकअप टकराया, 8 की मौत.. 23 घायलों में कई गंभीर, 20 फीट तक बिखरे शव

Big Accident: मध्य प्रदेश के भिंड में सोमवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के 8 लोगों की…

Election 2027 के मद्देनजर बड़ा फेरबदल! विनोद तावड़े को UP की कमान; BJP ने पंजाब-गुजरात के भी प्रभारी बदले..

Election 2027: भारतीय जनता पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी तेज करते हुए उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात…

UP News: IPS आशुतोष मिश्रा की मां की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा! लूट के दौरान हत्या वाला एंगल नहीं..

UP News: यूपी में तैनात IPS आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले…

3

Recent News

UP News: प्रयागराज में जज के PSO के बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि…

Big Accident: मध्य प्रदेश के भिंड में सोमवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के 8 लोगों की…

Election 2027: भारतीय जनता पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी तेज करते हुए उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात…

UP News: यूपी में तैनात IPS आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले…

Breaking News

Shocking: दूसरों को सुसाइड से रोकने वाली महिला डॉक्टर ने खुद की आत्महत्या! वजह आपको हैरान कर देगी..

Shocking: दूसरों को सुसाइड से रोकने वाली महिला डॉक्टर ने खुद की आत्महत्या! वजह आपको हैरान कर देगी..

Shocking: गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित एक हाउसिंग सोसाइटी में रविवार शाम एक दुखद घटना सामने आई। 40 वर्षीय महिला मनोचिकित्सक की पांचवीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में पुलिस का कहना है कि महिला करीब डेढ़ साल पहले हुए तलाक के बाद मानसिक तनाव और डिप्रेशन से जूझ रही थीं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

रविवार शाम करीब 7 बजे हुई घटना

यह घटना थाना नंदग्राम क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन स्थित ऑफिसर सिटी-2 सोसाइटी की है। रविवार शाम करीब 7 बजे महिला अपने अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल से गिर गईं। नीचे गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई।

सोसाइटी में मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की। एक युवक अपनी कार से उन्हें यशोदा अस्पताल लेकर गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

महिला डॉक्टर अकेले रहती थीं

मृतका की पहचान डॉ. हमीका अग्रवाल (40) के रूप में हुई है। वह पेशे से मनोचिकित्सक (साइकेट्रिस्ट) थीं और लोगों की मानसिक स्वास्थ्य संबंधी काउंसलिंग करती थीं।

उनका क्लिनिक गाजियाबाद बस स्टैंड के पास था। वह राजनगर एक्सटेंशन की ऑफिसर सिटी-2 सोसाइटी में अकेले रहती थीं।

पिता भी हैं मनोचिकित्सक

डॉ. हमीका के पिता डॉ. आर. चंद्रा भी मनोचिकित्सक हैं। वह राजनगर एक्सटेंशन की ही एक दूसरी सोसाइटी में रहते हैं।

परिजनों के मुताबिक परिवार आसपास ही रहता था, लेकिन डॉ. हमीका अपने फ्लैट में अकेले रह रही थीं।

डेढ़ साल पहले हुआ था तलाक

डॉ. आर. चंद्रा ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उनकी बेटी का अपने पति से तलाक हो गया था। इसके बाद से वह डिप्रेशन से जूझ रही थीं और उनका इलाज भी चल रहा था।

रविवार शाम यह दुखद घटना हो गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

पुलिस क्या कह रही है?

एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि डॉ. हमीका अग्रवाल अपने फ्लैट में अकेली रहती थीं, जबकि उनके माता-पिता दूसरी जगह रहते हैं।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच जारी है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

फिलहाल पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों और अन्य परिस्थितियों को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की अंतिम तस्वीर साफ हो पाएगी।