3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार: अभिनेत्री तृषा पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में एक्शन, 4 घंटे पूछताछ के बाद मिली रिहाई..

उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार: अभिनेत्री तृषा पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में एक्शन, 4 घंटे पूछताछ के बाद मिली रिहाई..

उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार: तमिलनाडु की राजनीति में मंगलवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन को अभिनेत्री तृषा पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने मद्रास हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका भी दाखिल की थी, लेकिन उस पर सुनवाई से पहले ही पुलिस ने कार्रवाई कर दी। हालांकि, हाईकोर्ट के निर्देश के बाद करीब चार घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें स्टेशन बेल पर रिहा कर दिया गया।

कावेरी जल विवाद की रैली में हुआ था विवाद

सोमवार को तंजावुर में कावेरी जल विवाद को लेकर आयोजित एक रैली में उदयनिधि स्टालिन मौजूद थे। इसी दौरान भीड़ में “तृषा, तृषा” के नारे लगने लगे।

आरोप है कि इस पर उदयनिधि ने कहा, “पानी कहीं और पहुंचे या न पहुंचे, वहां जरूर पहुंचना चाहिए।” इस बयान को अभिनेत्री तृषा से जोड़कर देखा गया और इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया।

बाद में उदयनिधि ने सफाई देते हुए कहा कि उनका इशारा केवल कावेरी के पानी की ओर था, किसी अभिनेत्री या व्यक्ति पर उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की।

गिरफ्तारी से पहले हाईकोर्ट पहुंचे थे उदयनिधि

विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ छह धाराओं में मामला दर्ज किया। गिरफ्तारी की आशंका के चलते उन्होंने मद्रास हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की।

हालांकि, याचिका पर सुनवाई होने से पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बाद में हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार पुलिस ने उनसे करीब चार घंटे तक पूछताछ की और फिर स्टेशन बेल पर रिहा कर दिया।

सरकारी वकील ने कोर्ट में क्या कहा?

उदयनिधि की जमानत याचिका पर जस्टिस जी.के. इलंथिरैयन की अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान सरकारी वकील विजय नारायण ने अदालत को बताया कि सरकार विपक्ष के नेता को रिमांड पर नहीं भेजना चाहती।

उन्होंने कहा कि पूछताछ पूरी होने के बाद उदयनिधि को उसी दिन स्टेशन बेल पर रिहा कर दिया जाएगा।

डीएमके का बचाव, बोले- किसी का अपमान नहीं किया

डीएमके नेता टीकेएस इलांगोवन ने उदयनिधि का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने पूरा भाषण सुना है और उसमें वैसी कोई टिप्पणी नहीं थी, जैसा आरोप लगाया जा रहा है।

उनके मुताबिक, उदयनिधि ने केवल राज्य सरकार की नीतियों और मुख्यमंत्री की नाकामियों पर हमला बोला था। उन्होंने अभिनेत्री तृषा का नाम तक नहीं लिया। इलांगोवन ने आरोप लगाया कि डीएमके को राजनीतिक रूप से निशाना बनाने के लिए इस मामले को बढ़ाया जा रहा है।

उदयनिधि पर किन धाराओं में दर्ज हुआ केस?

एफआईआर के अनुसार, उदयनिधि स्टालिन पर महिला की गरिमा का अपमान करने, जानबूझकर अपमान कर शांति भंग करने, विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य फैलाने, आपराधिक साजिश रचने और आपराधिक धमकी देने जैसी धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

इसके अलावा उनके खिलाफ तमिलनाडु महिला उत्पीड़न निषेध अधिनियम, 2002 और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की धारा 67 के तहत भी केस दर्ज किया गया है।

तृषा और विजय की मुलाकात भी रही थी चर्चा में

4 मई को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए थे, जिसमें TVK ने 234 में से 108 सीटें जीतकर बड़ी सफलता हासिल की थी।

उसी दिन अभिनेत्री तृषा का जन्मदिन भी था। चुनाव परिणाम आने से पहले उन्होंने तिरुमाला मंदिर में दर्शन किए और बाद में अभिनेता एवं TVK प्रमुख विजय के घर पहुंचीं। विजय और तृषा की नजदीकियों और दोनों की साथ की गई फिल्मों को लेकर पहले भी चर्चाएं होती रही हैं।