3

Recent News

Election 2027 के मद्देनजर बड़ा फेरबदल! विनोद तावड़े को UP की कमान; BJP ने पंजाब-गुजरात के भी प्रभारी बदले..

Election 2027: भारतीय जनता पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी तेज करते हुए उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात…

UP News: IPS आशुतोष मिश्रा की मां की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा! लूट के दौरान हत्या वाला एंगल नहीं..

UP News: यूपी में तैनात IPS आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले…

UP Crime News: पत्नी को बांधा, फिर प्राइवेट पार्ट में करंट लगाकर हत्या; लाश लेकर ससुराल पहुंचा, वजह हैरान कर देगी..

UP Crime News: रामपुर में जमीन के विवाद को लेकर एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

UP Big News: मेरठ की मस्जिद से जैश का आतंकी गिरफ्तार! मसूद अजहर को मानता है गुरु, मदरसे से ली मौलवी की डिग्री..

UP Big News: उत्तर प्रदेश ATS ने पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार…

Pilibhit News: पीलीभीत में कांग्रेस का ‘कमबैक प्लान'! बूथ स्तर तक संगठन खड़ा करने की कवायद शुरू..

Pilibhit में कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। संगठन सृजन अभियान…

3

Recent News

Election 2027: भारतीय जनता पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी तेज करते हुए उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात…

UP News: यूपी में तैनात IPS आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले…

UP Crime News: रामपुर में जमीन के विवाद को लेकर एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

UP Big News: उत्तर प्रदेश ATS ने पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार…

Pilibhit में कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। संगठन सृजन अभियान…

Breaking News

Shocking: SHO की सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली; कनपटी से आर-पार, मौत.. नाकाबंदी ड्यूटी पर जा रहे थे!

Shocking: SHO की सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली; कनपटी से आर-पार, मौत.. नाकाबंदी ड्यूटी पर जा रहे थे!

Shocking: राजस्थान के भीलवाड़ा में एक बेहद दुखद हादसे में सदर थाना प्रभारी (CI) लोकपाल सिंह (38) की इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार शाम नाकाबंदी ड्यूटी पर जाने की तैयारी के दौरान घर पर वर्दी पहनते समय उनकी सर्विस रिवॉल्वर से अचानक गोली चल गई, जो उनकी कनपटी में लगकर सिर के आर-पार निकल गई। गंभीर हालत में उन्हें ग्रीन कॉरिडोर बनाकर उदयपुर के अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन बुधवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना से राजस्थान पुलिस महकमे में शोक की लहर है।

नाकाबंदी ड्यूटी पर जाने से पहले हुआ दर्दनाक हादसा

परिजनों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार 4 अगस्त की शाम करीब 7 बजे थाना क्षेत्र में विशेष नाकाबंदी की ड्यूटी थी। ड्यूटी पर निकलने से पहले सीआई लोकपाल सिंह ने अपने सब-इंस्पेक्टर (SI) को फोन कर कहा था, “गाड़ी तैयार रखना, मैं आ रहा हूं।”

इसके बाद वह घर पर वर्दी पहन रहे थे और अपनी सर्विस रिवॉल्वर संभाल रहे थे। इसी दौरान अचानक रिवॉल्वर से गोली चल गई, जो उनकी कनपटी में लगी और सिर के आर-पार निकल गई। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े।

गोली की आवाज सुनते ही पत्नी ने पुलिस को दी सूचना

गोली चलने की आवाज सुनकर घर में मौजूद उनकी पत्नी तुरंत मौके पर पहुंचीं और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद परिजन और पुलिसकर्मी उन्हें तुरंत भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रामस्नेही अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

157 किलोमीटर का ग्रीन कॉरिडोर बनाकर पहुंचाया गया उदयपुर

सिर में गंभीर चोट होने के कारण भीलवाड़ा एसपी सागर राणा के निर्देश पर देर रात करीब 1 बजे भीलवाड़ा से उदयपुर तक 157 किलोमीटर लंबा ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया।

पूरे हाईवे पर ट्रैफिक खाली कराया गया और रास्ते में पड़ने वाले हर थाना क्षेत्र की पुलिस ने एंबुलेंस को एस्कॉर्ट किया। आईसीयू एंबुलेंस की मदद से महज 95 मिनट में उन्हें उदयपुर के गीतांजलि अस्पताल पहुंचा दिया गया।

वेंटिलेटर पर चला इलाज, सुबह तोड़ा दम

गीतांजलि अस्पताल में डॉक्टरों की सुपर स्पेशलिस्ट टीम ने लोकपाल सिंह का इलाज शुरू किया और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। हालांकि तमाम कोशिशों के बावजूद बुधवार सुबह करीब 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

दो महीने पहले ही हुई थी दूसरी शादी

सीआई लोकपाल सिंह मूल रूप से अजमेर जिले के विजयनगर क्षेत्र के नादसी गांव के रहने वाले थे। उनके परिवार में माता-पिता और तीन भाई हैं।

जानकारी के अनुसार उनकी पहली पत्नी से तलाक हो चुका था और करीब दो महीने पहले ही उन्होंने दूसरी शादी की थी।

2015 में बने थे एसआई, पिछले साल मिली थी सीआई की जिम्मेदारी

लोकपाल सिंह का चयन 2015 की एसआई भर्ती में हुआ था। करीब 10 वर्ष की सेवा के बाद वर्ष 2025 में उनका प्रमोशन सीआई के पद पर हुआ।

उन्होंने 11 जुलाई 2024 से 28 नवंबर 2025 तक बिजौलिया थाना प्रभारी के रूप में कार्य किया। इसके बाद उनका तबादला जहाजपुर हुआ और हाल ही में उन्हें भीलवाड़ा सदर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

तकनीकी और फॉरेंसिक जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद भीलवाड़ा और अजमेर पुलिस महकमे में शोक का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की तकनीकी और फॉरेंसिक जांच कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि सर्विस रिवॉल्वर से गोली किन परिस्थितियों में चली।