3

Recent News

पीलीभीत में वीरांगना अवंतीबाई जयंती पर हेमराज वर्मा का बड़ा ऐलान। अखिलेश यादव के नाम पर सपा सरकार बनने पर अवकाश और प्रतिमा की बात।

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत में उधार सिगरेट को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदला। बेलचे से हमले में 70 वर्षीय दुकानदार की मौत, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपी गिरफ्तार।

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या: बहन भी गंभीर घायल, घर से फोन करके बाहर बुलाया..

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: स्कूल में फायरिंग! FB Live कर छात्र ने क्लासमेट को गोली मारी, फिर खुद जान दी; 2 गार्डों की भी मौत..

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit में प्रेमिका का खूनी खेल! प्रेमी को ट्रक में जिंदा जलाकर मार डाला; पुलिस को लगा था हादसे के बाद लगी थी आग..

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

3

Recent News

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

Breaking News

UP News: वर्दी में मुस्लिम के पैर छुए, हिंदू नेताओ से बहस; हुआ ट्रांसफर.. संभल में इंस्पेक्टर के वीडियो वायरल, बवाल..

UP News: वर्दी में मुस्लिम के पैर छुए, हिंदू नेताओ से बहस; हुआ ट्रांसफर.. संभल में इंस्पेक्टर के वीडियो वायरल, बवाल..

UP News: संभल में वर्दी में मुस्लिम बुजुर्ग के पैर छूते नजर आए इंस्पेक्टर सुधीर पंवार का गुरुवार को ट्रांसफर कर दिया गया। उनका वीडियो बुधवार को सामने आया था, जिसके बाद हिंदू संगठनों ने पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। अब एसपी केके बिश्नोई ने सुधीर पंवार को संभल कोतवाली से थाना असमोली भेज दिया है। उनकी जगह इंस्पेक्टर मोहित चौधरी को संभल कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है।

SP केके बिश्नोई ने किया इंस्पेक्टर का ट्रांसफर

वीडियो सामने आने के एक दिन बाद गुरुवार को एसपी केके बिश्नोई ने इंस्पेक्टर सुधीर पंवार का ट्रांसफर कर दिया। उन्हें संभल कोतवाली से हटाकर थाना असमोली भेजा गया है। वहीं, इंस्पेक्टर मोहित चौधरी को संभल कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है।

पप्पू यादव के विरोध प्रदर्शन से शुरू हुआ था विवाद

पूरा मामला मंगलवार को सांसद पप्पू यादव के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन से शुरू हुआ था। बजरंग दल के जिला संयोजक नितिन शर्मा अपने समर्थकों के साथ शंकर इंटर कॉलेज चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे थे। कार्यकर्ता राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर संसद में किए गए प्रदर्शन का विरोध कर रहे थे।

प्रदर्शनकारियों से इंस्पेक्टर की हुई थी बहस

प्रदर्शन के दौरान इंस्पेक्टर सुधीर पंवार भी मौके पर पहुंचे थे। आरोप है कि उन्होंने प्रदर्शनकारियों को डांटा और जिला संयोजक नितिन शर्मा के हाथ से बैनर छीन लिया। इसके बाद धक्का-मुक्की हुई और उन्हें पुलिस वाहन में बैठा लिया गया।

हालात बिगड़ने पर सीओ संभल कुलदीप कुमार को भी मौके पर पहुंचना पड़ा। इसके बाद मामला और गरमा गया और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ थाने का रुख किया।

थाने में दिया धरना, हनुमान चालीसा का पाठ

मंगलवार दोपहर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने संभल कोतवाली परिसर में धरना दिया। इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। प्रदर्शनकारियों और इंस्पेक्टर सुधीर पंवार के बीच तीखी नोकझोंक की बात भी सामने आई।

हिंदू संगठनों की ओर से इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी।

अगले दिन सामने आया इंस्पेक्टर का वीडियो

विवाद के अगले दिन बुधवार को इंस्पेक्टर सुधीर पंवार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। वीडियो में वह पुलिस की वर्दी में एक बुजुर्ग के पैर छूते हुए दिखाई दे रहे हैं। बुजुर्ग की पहचान मोहल्ला महमूद खां सराय निवासी नवाब बंदु के तौर पर बताई गई है।

वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग और तेज कर दी।

वीडियो को पहले चेहल्लुम का बताकर किया गया शेयर

इंस्पेक्टर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर पहले चेहल्लुम जुलूस का बताकर शेयर किया गया था। हालांकि, बाद में सामने आया कि वीडियो मोहर्रम से जुड़ा हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद इसके संदर्भ को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई।

बजरंग दल ने इंस्पेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

बजरंग दल के जिला संयोजक नितिन शर्मा ने वीडियो को लेकर इंस्पेक्टर सुधीर पंवार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस की वर्दी पहनते समय पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई जाती है कि वे किसी के आगे नहीं झुकेंगे।

नितिन शर्मा ने आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर ने हिंदू समाज का उत्पीड़न किया और मुस्लिम समुदाय के लोगों के पैर छुए। उन्होंने कहा कि इससे हिंदू समाज का मनोबल गिरा है।

नितिन शर्मा ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

नितिन शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संभल को लेकर लगातार काम कर रहे हैं और तीर्थों के जीर्णोद्धार की बात हो रही है। उन्होंने संभल में भगवान विष्णु के दसवें अवतार भगवान श्री कल्कि के अवतार से जुड़ी धार्मिक मान्यताओं का भी जिक्र किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे स्थान पर तैनात इंस्पेक्टर अपराधी किस्म और राजनीतिक व्यक्ति के पैर छू रहे हैं। नितिन शर्मा ने मांग की कि ऐसे इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और उन्हें किसी भी थाने का चार्ज देने के बजाय पुलिस लाइन भेजा जाना चाहिए।

असमोली भेजे जाने पर भी जताई नाराजगी

बजरंग दल के जिला संयोजक नितिन शर्मा ने इंस्पेक्टर सुधीर पंवार को थाना असमोली का चार्ज दिए जाने पर भी सवाल उठाया। उनका कहना था कि कार्रवाई के तौर पर उन्हें किसी थाने की जिम्मेदारी देने के बजाय पुलिस लाइन भेजा जाना चाहिए था।

VHP ने SP का जताया आभार

इंस्पेक्टर सुधीर पंवार को संभल कोतवाली से हटाए जाने के बाद विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष आशु गर्ग ने एसपी केके बिश्नोई का आभार जताया। उन्होंने इंस्पेक्टर को हटाए जाने को लेकर पुलिस प्रशासन की कार्रवाई का स्वागत किया।

मोहित चौधरी को मिली संभल कोतवाली की जिम्मेदारी

सुधीर पंवार के ट्रांसफर के बाद अब इंस्पेक्टर मोहित चौधरी को संभल कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, सुधीर पंवार थाना असमोली भेजे गए हैं। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक संगठनों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।