3

Recent News

Pilibhit में सेवा संकल्प अभियान से बदल रही शहर की तस्वीर, गन्ना तिराहा पर भव्य कलश ने बदली चौराहे की पहचान..

Pilibhit शहर की पहचान अब सिर्फ सड़कों और बाजारों से नहीं, बल्कि बदलते स्वरूप और बढ़ती खूबसूरती से भी होने…

Virat Kohli को 5 करोड़ देकर बुलाते थे प्रेमानंद महाराज? मिला जवाब; क्रिकेट के किंग ने बताई पूरी सच्चाई..

Virat Kohli के प्रेमानंद महाराज से मिलने को लेकर किए गए एक बड़े दावे पर अब उनके प्रवक्ता की तरफ…

Delhi Protest: बसों से राहुल समेत INDI नेता जंतर-मंतर रवाना, प्रदर्शन! दिल्ली पुलिस ने कहा - "इन नियमों का पालन हो, वरना.."

Delhi Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसद आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे…

Accident News: यूपी में दर्दनाक हादसा! मैच खेलकर आ रहे 4 क्रिकेटरों की मौत; झपकी आने से ट्रक में घुसी अर्टिगा..

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में चार क्रिकेटरों की मौत हो गई, जबकि दो लोग…

New Bhojpuri Song: ‘बाढ़ में बिहार, छठी मइया खेवनहार’ रिलीज, अक्षरा सिंह की आवाज और मनोज भावुक के शब्दों में दर्द-उम्मीद

New Bhojpuri Song: बिहार में बाढ़ की त्रासदी के बीच लोगों की पीड़ा, आस्था और उम्मीद को आवाज देने वाला…

3

Recent News

Pilibhit शहर की पहचान अब सिर्फ सड़कों और बाजारों से नहीं, बल्कि बदलते स्वरूप और बढ़ती खूबसूरती से भी होने…

Virat Kohli के प्रेमानंद महाराज से मिलने को लेकर किए गए एक बड़े दावे पर अब उनके प्रवक्ता की तरफ…

Delhi Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसद आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे…

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में चार क्रिकेटरों की मौत हो गई, जबकि दो लोग…

New Bhojpuri Song: बिहार में बाढ़ की त्रासदी के बीच लोगों की पीड़ा, आस्था और उम्मीद को आवाज देने वाला…

Breaking News

UP Crime News: सरकारी टीचर ने पत्नी को गड़ासे से काट डाला, मौत.. बोला- “टब में गिर गई”; वजह हैरान करने वाली..

UP Crime News: सरकारी टीचर ने पत्नी को गड़ासे से काट डाला, मौत.. बोला- "टब में गिर गई"; वजह हैरान करने वाली..

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में शनिवार सुबह पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। आरोप है कि एक सरकारी स्कूल के सहायक अध्यापक ने अपनी 29 वर्षीय पत्नी पर गड़ासे से हमला कर दिया। महिला के सिर और दोनों पैरों पर गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

सुबह 8 बजे पति-पत्नी में हुआ विवाद

घटना सदर कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है। शनिवार सुबह करीब 8 बजे पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। परिजनों के मुताबिक, विवाद बढ़ने के बाद दोनों के बीच मारपीट होने लगी। इसी दौरान पति ने कथित तौर पर पत्नी के सिर पर पीछे से गड़ासे से हमला कर दिया।

भागने की कोशिश की तो पैरों पर भी हमला

परिजनों के अनुसार, हमले के बाद शालिनी ने बचने के लिए भागने की कोशिश की। आरोप है कि इसी दौरान पति ने उसके दोनों पैरों पर भी गड़ासे से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के बाद वह जमीन पर गिर गई। कमरे में फर्श पर खून फैल गया और मौके पर गड़ासा भी पड़ा मिला।

ससुराल वालों को फोन कर बोला- टब में गिर गई

आरोप है कि वारदात के बाद पति ने शालिनी के मायके वालों को फोन किया और बताया कि वह टब में गिरकर घायल हो गई है। परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाने के लिए कहा और खुद भी मौके के लिए रवाना हो गए। लेकिन जब वे घर पहुंचे तो पति वहां मौजूद नहीं था।

घर में फर्श पर मिली शालिनी की लाश

शालिनी की मां फूलमती के मुताबिक, जब परिवार के लोग घर पहुंचे तो दरवाजा खुला हुआ था। शालिनी का शव फर्श पर पड़ा था। पास में गड़ासा पड़ा हुआ था और उसके सिर व पैरों से खून निकल रहा था। इसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस महिला को नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

9 साल पहले हुई थी शादी, 7 साल का बेटा भी है

शालिनी के पिता धर्म सिंह यादव ने बताया कि करीब 9 साल पहले 3 दिसंबर 2017 को उनकी बेटी की शादी दिलीप कुमार यादव से हुई थी। दोनों का एक 7 साल का बेटा है। वारदात के समय बच्चा घर में मौजूद नहीं था।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि पति-पत्नी के बीच पहले भी विवाद होते थे।

शालिनी पूर्व ग्राम प्रधान की बेटी थी

शालिनी फतेहपुर जिला मुख्यालय से करीब 9 किलोमीटर दूर गांव जखनी निवासी पूर्व ग्राम प्रधान धर्म सिंह यादव की बेटी थी। उसकी शादी दिलीप कुमार यादव से हुई थी। दिलीप का घर शहर से करीब 32 किलोमीटर दूर असोथर गांव में है।

दिलीप चक अलीपुर स्थित प्राथमिक स्कूल में सहायक अध्यापक है, जबकि शालिनी शहर के एक निजी स्कूल में पढ़ाती थी। दोनों पिछले करीब 9 महीने से नासिरपीर मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहे थे।

पिता ने लगाया दूसरी टीचर से अफेयर का आरोप

शालिनी के पिता धर्म सिंह यादव ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी ने उन्हें बताया था कि दिलीप का स्कूल में पढ़ाने वाली एक अन्य महिला टीचर से अफेयर चल रहा था। पिता के मुताबिक, इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था।

उन्होंने बताया कि परिवार ने कई बार दामाद को समझाने की कोशिश की थी। हालांकि, हत्या के पीछे यही वजह थी या कोई अन्य कारण, इसकी पुष्टि अभी पुलिस जांच के बाद ही होगी।

फोरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए सबूत

घटना की सूचना मिलने के करीब 15 मिनट बाद सदर कोतवाली पुलिस और डीएसपी प्रमोद कुमार शुक्ल फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने परिवार के सदस्यों और आसपास रहने वाले लोगों के बयान भी दर्ज किए।

पुलिस ने दोपहर करीब 12 बजे शव को एंबुलेंस से पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

डीएसपी प्रमोद कुमार शुक्ल के मुताबिक, वारदात के बाद मुख्य आरोपी फरार है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना में सिर्फ एक व्यक्ति शामिल था या कोई और भी इसमें शामिल हो सकता है।

पुलिस आसपास के मकानों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि घटना के दौरान और उसके बाद घर के आसपास आने-जाने वाले लोगों की जानकारी मिल सके।

केस दर्ज, आरोपी पति की तलाश जारी

पुलिस के मुताबिक, शालिनी के पिता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हैं। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और CCTV फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया है।