3

Recent News

Election 2027 के मद्देनजर बड़ा फेरबदल! विनोद तावड़े को UP की कमान; BJP ने पंजाब-गुजरात के भी प्रभारी बदले..

Election 2027: भारतीय जनता पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी तेज करते हुए उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात…

UP News: IPS आशुतोष मिश्रा की मां की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा! लूट के दौरान हत्या वाला एंगल नहीं..

UP News: यूपी में तैनात IPS आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले…

UP Crime News: पत्नी को बांधा, फिर प्राइवेट पार्ट में करंट लगाकर हत्या; लाश लेकर ससुराल पहुंचा, वजह हैरान कर देगी..

UP Crime News: रामपुर में जमीन के विवाद को लेकर एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

UP Big News: मेरठ की मस्जिद से जैश का आतंकी गिरफ्तार! मसूद अजहर को मानता है गुरु, मदरसे से ली मौलवी की डिग्री..

UP Big News: उत्तर प्रदेश ATS ने पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार…

Pilibhit News: पीलीभीत में कांग्रेस का ‘कमबैक प्लान'! बूथ स्तर तक संगठन खड़ा करने की कवायद शुरू..

Pilibhit में कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। संगठन सृजन अभियान…

3

Recent News

Election 2027: भारतीय जनता पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी तेज करते हुए उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात…

UP News: यूपी में तैनात IPS आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले…

UP Crime News: रामपुर में जमीन के विवाद को लेकर एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

UP Big News: उत्तर प्रदेश ATS ने पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार…

Pilibhit में कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। संगठन सृजन अभियान…

Breaking News

Breaking News: पूर्व CM सुखबीर सिंह बादल पर गुरूद्वारे में कृपाण से हमला; निहंग सिंह ने किए वॉर, सुरक्षाकर्मी भी घायल..

Breaking News: पूर्व CM सुखबीर सिंह बादल पर गुरूद्वारे में कृपाण से हमला; निहंग सिंह ने किए वॉर, सुरक्षाकर्मी भी घायल..

Breaking News: महाराष्ट्र के नांदेड़ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हमला हुआ है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नांदेड़ के एक गुरुद्वारे में एक निहंग ने उन पर धारदार हथियार से हमला किया।

गुरुद्वारे में हुआ हमला

जानकारी के मुताबिक, घटना नांदेड़ के माता साहिब कौर इलाके स्थित गुरुद्वारे की है। बताया जा रहा है कि एक निहंग ने कृपाण से सुखबीर सिंह बादल पर हमला किया। हमले के दौरान उनके दाहिने हाथ में चोट लगी

हमले के तुरंत बाद अस्पताल ले जाया गया

हमले के बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत स्थिति को संभाला और सुखबीर सिंह बादल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उन्हें यशोसाई हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

हमले में सुरक्षा कर्मी भी घायल

इस हमले में सुखबीर सिंह बादल की सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है। सुरक्षा कर्मियों ने हमलावर को काबू में लेने के बाद बादल को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है। हमलावर कौन है, उसने हमला क्यों किया और इसके पीछे कोई बड़ी साजिश थी या नहीं, इन सभी सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं।

हमले की वजह अभी साफ नहीं

फिलहाल हमले की असल वजह सामने नहीं आई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े विस्तृत विवरण और हमले के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस मौके पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

सुखबीर बादल की सुरक्षा बढ़ाई गई

हमले के बाद सुखबीर सिंह बादल की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। गुरुद्वारे के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

लगातार सामने आ रही हैं नई जानकारियां

फिलहाल यह ब्रेकिंग न्यूज है और मामले में लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं। सुखबीर सिंह बादल की चोट कितनी गंभीर है, अस्पताल में उनकी हालत कैसी है और हमले के पीछे आरोपी का क्या मकसद था, इन सवालों पर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।