3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

Weather News: बाढ़ में सेना के 5 जवान लापता, लैंडस्लाइड में 4 की मौत… भारी बारिश से हालात चुनौतीपूर्ण!

Weather News: बाढ़ में सेना के 5 जवान लापता, लैंडस्लाइड में 4 की मौत... भारी बारिश से हालात चुनौतीपूर्ण!

Weather News: अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड और अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। दो अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सेना के पांच जवान लापता हैं। स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन्स सेंटर के मुताबिक, दोनों घटनाएं शुक्रवार शाम हुईं। शनिवार 15 अगस्त को अधिकारियों ने हादसे की जानकारी दी।

दिबांग वैली में बाढ़ से सेना के दो शेल्टर बहे

दिबांग वैली जिले में शुक्रवार शाम भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ आ गई। बाढ़ की चपेट में पाशु पानी आर्मी कैंप में 5वीं ग्रेनेडियर के दो शेल्टर बह गए।

अधिकारियों के मुताबिक, अचानक आई बाढ़ में सेना के सात जवान बह गए थे। इनमें से दो जवानों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि पांच जवान अभी भी लापता हैं।

5 जवानों की पहचान हुई

लापता जवानों की पहचान हवलदार उपेंद्र और जवान कुंदन, विनोद, आदित्य और समुंडा के रूप में हुई है। उनकी तलाश के लिए बड़े स्तर पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

5वीं ग्रेनेडियर की दो खोज एवं बचाव टीमें पहले ही घटनास्थल पर तैनात की जा चुकी हैं।

ITBP और सेना की टीमें सर्च ऑपरेशन में जुटीं

लापता जवानों की तलाश के लिए कई एजेंसियों को अभियान में लगाया गया है। ITBP की 58वीं बटालियन, जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स की 62 RCC, अरुणाचल प्रदेश पुलिस और स्थानीय स्वयंसेवकों की टीमें घटनास्थल पर भेजी गई हैं।

इसके अलावा पासीघाट से SDRF की एक टीम भी बचाव अभियान में शामिल हो गई है।

अपर सुबनसिरी में लैंडस्लाइड से 4 लोगों की मौत

दूसरी ओर, अरुणाचल प्रदेश के अपर सुबनसिरी जिले में सड़क निर्माण स्थल पर हुए बड़े लैंडस्लाइड में चार लोगों की मौत हो गई।

भूस्खलन के बाद भारी मात्रा में मलबा नीचे आ गया, जिसके नीचे कई लोग दब गए थे। इस हादसे में चार लोगों की मौत की खबर सामने आई है।

मृतकों की पहचान सामने आई

लैंडस्लाइड में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान टाडू बाकी, ताजी राय, मार्कोश बसुमतारी और बाबुल अली के तौर पर बताई गई है।

अपर सुबनसिरी के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के मुताबिक, बाबुल अली का शव बरामद कर लिया गया है। बाकी लोगों की तलाश और राहत-बचाव का काम जारी है।

नाचो पुलिस स्टेशन की टीम भी रेस्क्यू में जुटी

खोज और बचाव अभियान के लिए नाचो पुलिस स्टेशन के जवानों को तैनात किया गया है। इसके अलावा डपोरिजो से फायर और इमरजेंसी सर्विस के जवानों को भी घटनास्थल पर भेजा जा रहा है।

स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) की एक टीम भी राहत और बचाव अभियान में मदद करेगी।

भारी बारिश से हालात चुनौतीपूर्ण

अरुणाचल प्रदेश में लगातार भारी बारिश के कारण बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटनाओं ने राहत एवं बचाव टीमों के सामने चुनौती बढ़ा दी है। एक तरफ अपर सुबनसिरी में मलबे में दबे लोगों की तलाश की जा रही है, वहीं दिबांग वैली में लापता सेना के पांच जवानों को खोजने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है।