3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

पीलीभीत: वीरांगना अवंतीबाई जयंती के मंच से गरजे हेमराज वर्मा, अखिलेश यादव के नाम पर किया बड़ा ऐलान

पीलीभीत में वीरांगना अवंतीबाई जयंती पर हेमराज वर्मा का बड़ा ऐलान। अखिलेश यादव के नाम पर सपा सरकार बनने पर अवकाश और प्रतिमा की बात।

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान

पीलीभीत। वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती के के अवसर पर  पीलीभीत की सियासत में बुधवार को एक बड़ा राजनीतिक संदेश भी देखने को मिला। गांव बरात बोझ में आयोजित भव्य कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने वीरांगना अवंतीबाई के शौर्य और बलिदान को नमन करते हुए सामाजिक एकजुटता की बात कही, वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नाम पर ऐसा बयान दिया, जिसने कार्यक्रम को राजनीतिक रूप से भी खास बना दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक और क्षेत्र के लोग पहुंचे। अलग-अलग वर्गों और समाज के लोगों की मौजूदगी के बीच आयोजित यह कार्यक्रम केवल एक जयंती समारोह तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें सामाजिक सम्मान, राजनीतिक संदेश और आने वाले समय की सियासत—तीनों की झलक दिखाई दी।

वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी का जन्म 16 अगस्त 1831 को हुआ था। उन्होंने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष किया और देश की आजादी के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। आज भी उनका नाम साहस, स्वाभिमान और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष के प्रतीक के रूप में याद किया जाता है।

पीलीभीत में भी पिछले कुछ वर्षों से वीरांगना अवंतीबाई की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं और उनकी प्रतिमा स्थापना जैसी मांगें भी उठती रही हैं। लेकिन इस बार बरात बोझ में आयोजित कार्यक्रम की खास बात यह रही कि यहां वीरांगना के सम्मान के साथ-साथ समाज को एकजुट करने और राजनीतिक रूप से सक्रिय होने का संदेश भी दिया गया।

हेमराज वर्मा बोले—वीरांगना किसी एक समाज की नहीं, पूरे देश की प्रेरणा

पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि वीरांगना अवंतीबाई लोधी ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनका संघर्ष और बलिदान किसी एक जाति या समाज तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश और हर वर्ग के लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि समाज को वीरांगना अवंतीबाई के बताए साहस और स्वाभिमान के रास्ते पर आगे बढ़ने की जरूरत है। कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों के लोगों की मौजूदगी को भी उन्होंने सामाजिक एकजुटता का संदेश बताया।

अखिलेश यादव के नाम पर बड़ा बयान

कार्यक्रम के दौरान हेमराज वर्मा ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो वीरांगना अवंतीबाई लोधी के जन्मदिन पर अवकाश घोषित किया जाएगा।

इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि लखनऊ में वीरांगना अवंतीबाई की एक भव्य प्रतिमा स्थापित कराई जाएगी।

हेमराज वर्मा का यह बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि वीरांगना अवंतीबाई के सम्मान को लेकर लंबे समय से विभिन्न सामाजिक संगठनों और समाज के लोगों द्वारा मांग उठाई जाती रही है। ऐसे में सपा सरकार बनने पर अवकाश और भव्य प्रतिमा की बात ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच अलग राजनीतिक संदेश देने का काम किया।

अखिलेश यादव के साथ रिश्तों का भी किया जिक्र

हेमराज वर्मा ने अपने संबोधन में अखिलेश यादव के साथ अपने राजनीतिक संबंधों का भी खुलकर बोला कि अखिलेश यादव ने उन्हें विधायक और मंत्री बनाया और उनका स्नेह पहले भी उनके साथ रहा है और आज भी कायम है।

यह बयान पीलीभीत की मौजूदा राजनीति के लिहाज से भी अहम है। हेमराज वर्मा की समाजवादी पार्टी में वापसी के बाद जिले में उनकी राजनीतिक सक्रियता लगातार बढ़ी है। वे पहले बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में वह समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी भी रहे।

बरात बोझ से सियासी जमीन मजबूत करने की कोशिश?

वर्तमान में हेमराज वर्मा पीलीभीत की राजनीति में लगातार सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। गांवों में कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं से मुलाकात और सामाजिक आयोजनों में उनकी भागीदारी को आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

हालांकि किसी भी विधानसभा सीट से उनकी उम्मीदवारी का अंतिम फैसला समाजवादी पार्टी नेतृत्व को करना है, लेकिन बरात बोझ में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने इतना जरूर संकेत दिया कि हेमराज वर्मा एक बार फिर क्षेत्र में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने में जुटे हुए हैं।

वीरांगना अवंतीबाई की जयंती के मंच से दिया गया उनका संदेश भी साफ था—समाज को अपने गौरवशाली इतिहास और महापुरुषों के सम्मान के लिए एकजुट होना होगा।

बरात बोझ में आयोजित यह कार्यक्रम अब केवल एक जयंती समारोह के रूप में नहीं, बल्कि पीलीभीत की सियासत में हेमराज वर्मा की बढ़ती सक्रियता और समाजवादी पार्टी के राजनीतिक संदेश वाले मंच के रूप में भी चर्चा का विषय बन गया है।