Kannauj News : आजम खां मुसलमान है इसलिए उन्हें मिल मिल रही सजा- अखिलेश यादव
यूपी के कन्नौज जिले में बुधवार को समाजवादी पार्टी से तीन बार लगातार विधायक रहे अनिल दोहरे का शांति पाठ कार्यक्रम था‚ पूर्व विधायक अनिल दोहरे 5 अक्टूर को बीमारी के कारण लखनऊ के पीजीआई हॉस्पिटल में निधन हो गया था। आज उनके शांति पाठ में पहुंचे समाजवादी पार्टी के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दुखी परिवार से मुलाकात की‚ इसके बाद वह मीडिया से मुखातिब हुए। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने सबसे पहले आजम खां को लेकर बोले कि हमें न्यायालय पर भरोसा है कि आज नही तो कल मो० आजम खाँ साहब और उनके परिवार को न्याय मिलेगा। उनके खिलाफ बड़ी साजिस की गयी है और बड़े षणयंत्र किये गये है। आज वही षणयंत्र का परिणाम है कि आज उन्हें इस तरीके की सजा का सामना करना पड़ा और उन्होंने यूनिवर्सिटी बनाई और बीजेपी के लोगों का कहना है कि जो बीजेपी के अंदर के लोग है‚ जो अंदर लोग बैठे है‚ उन तक ने कहा कि आजम खाँ मुसलमान है। इसलिए उन्हें इस तरह की सजा का फेंस करनी पड़ रही है।
आजम खाँ के मामले को लेकर बीजेपी पर बरसे अखिलेश
उनहोने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि आजम खां साहब के ऊपर इसी तरह का हमला हो रहा है। और बड़ी साजिश की बजह से उनके ऊपर इस तरह से व्यवहार हो रहा है। बीजेपी के नेता और कुछ बाहर से लाये हुए अधिकारी दनके साथ यह साजिश पहले दिन से करते रहे और हो सकता है यह बात मै गलत कहॅूं। हो सकता है लोग मेरे पर टिप्प्णी करें। लेकिन यह भी हो सकता है‚ कि नेता बड़े हैं वो यूनिवर्सिटी बना दीं‚ इसलिए उन्हें यह सजा मिल रही है। आप काम मत करिए बीजेपी की तरह‚ आप काम मत करिए बस नफरत फैलाइये। जहां आपको जाति की नफरत मिल जाये वहां फैालाइये‚ धर्म की नफरत मिल जाये धर्म की फैलाइये‚ तो मुझे तो यह लगता है कि कहीं धर्म के कारण उनके साथ इतना अन्याय न हो रहा हो और सबको यकीन है‚ यह सब जानते हैं। उन पर इसीलिए अन्याय हो रहा है कि उन्होंने यूनिवर्सिटी बना दी और उनका धर्म दूसरा है।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 22