3

Recent News

GDP Growth 7.8%: PM Modi ने फिर सोना न खरीदने की अपील की, वीडियो में कहा - 'इससे रुपया मजबूत होगा', जानिए कैसे?

GDP Growth 7.8%: भारत की अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून में 7.8% की मजबूत GDP…

Firecracker Factory Blast: एनकाउंटर के बाद मालिक नौशाद गिरफ्तार; भागने की फिराक में था, बिना लाइसेंस चल रही थी फैक्ट्री..

Firecracker Factory Blast: यूपी के प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर पर सोमवार को अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के बाद पुलिस…

Shocking Crime: अमेरिका में 2 भारतीय महिलाओं की हत्या से सनसनी, दोस्त अनिला हिरासत में; क्या है पूरा मामला?

Shocking Crime: अमेरिका के कैलिफोर्निया में केरल की रहने वाली दो मलयाली महिलाओं की संदिग्ध मौत का मामला सामने आने…

CJP March Delhi: 5 सितंबर को दिल्ली की सड़कों पर फिर उतरेंगे कॉकरोच; India Gate से पुलिस मुख्यालय तक जाएगा जुलूस..

CJP March Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP 5 सितंबर को दिल्ली में एक बड़ा मार्च निकालने जा रही है।…

UP News: अखिलेश यादव बोले - 'AI वीडियो बनाने में हमसे नहीं जीत पाओगे'; प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाया CM योगी का AI वीडियो..

UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान योगी…

3

Recent News

GDP Growth 7.8%: भारत की अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून में 7.8% की मजबूत GDP…

Firecracker Factory Blast: यूपी के प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर पर सोमवार को अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के बाद पुलिस…

Shocking Crime: अमेरिका के कैलिफोर्निया में केरल की रहने वाली दो मलयाली महिलाओं की संदिग्ध मौत का मामला सामने आने…

CJP March Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP 5 सितंबर को दिल्ली में एक बड़ा मार्च निकालने जा रही है।…

UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान योगी…

Breaking News

Big News: यूपी में भीषण सड़क हादसा! एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; अस्थियां लेकर जा रहे थे, पिकअप-ट्रक की टक्कर..

Big News: यूपी में भीषण सड़क हादसा! एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; अस्थियां लेकर जा रहे थे, पिकअप-ट्रक की टक्कर..

Big News: यूपी के कासगंज में सोमवार तड़के तेज रफ्तार मैक्स पिकअप और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। पिकअप में सवार परिवार राजस्थान के करौली और भरतपुर से अस्थि विसर्जन के लिए सोरोंजी तीर्थ स्थल जा रहा था। हादसा कासगंज-मथुरा रोड पर मोहनपुरा के पास हुआ।

पीछे से ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार पिकअप

हादसा तड़के करीब 3:45 बजे जिला मुख्यालय से करीब 29 किलोमीटर दूर कासगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुरा के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक, मैक्स पिकअप आगे चल रहे ट्रक से पीछे से टकरा गई। बताया गया है कि ट्रक को बैक किया जा रहा था, तभी पिकअप उसमें जा घुसी।

टक्कर इतनी जोरदार कि पिकअप का अगला हिस्सा चकनाचूर

टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। बोनट बुरी तरह पिचक गया। हादसे के दौरान पीछे बैठे लोग उछलकर करीब 5 फीट दूर जा गिरे, जबकि आगे बैठे कई लोग गाड़ी के अंदर ही बुरी तरह फंस गए।

चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोग

भीषण टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे और किसी तरह पिकअप में फंसे घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने राजस्थान के करौली निवासी उमेश (33), प्रेम (35) और नेहरू (60) को मृत घोषित कर दिया।

अलीगढ़ रेफर किए गए घायलों में 3 की मौत

हादसे में घायल 23 लोगों में से 8 को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया। इलाज के दौरान भरतपुर निवासी रीना (32), करौली निवासी रंजीत (33) और दौसा निवासी अंजलि (26) ने भी दम तोड़ दिया। इस तरह हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई।

अस्थि विसर्जन के लिए सोरोंजी जा रहा था परिवार

पुलिस के मुताबिक, राजस्थान के हिंडौन थाना क्षेत्र के रैवाई गांव निवासी रविंद्र की मां सुआ (60) का 25 अगस्त को लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ था। इसके बाद परिजनों और रिश्तेदारों ने उनकी अस्थियों का विसर्जन कासगंज के सोरोंजी में करने का फैसला किया।

26 लोग मैक्स पिकअप से हुए थे रवाना

रविवार शाम करीब 5:30 बजे परिवार और रिश्तेदार सोरोंजी के लिए रवाना हुए। मैक्स पिकअप में कुल 26 लोग सवार थे, जिनमें 11 पुरुष, 8 महिलाएं और 7 बच्चे शामिल थे। पिकअप का नंबर RJ-02 GB-4482 बताया गया है।

ट्रक को बैक करते समय हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, मैक्स पिकअप कासगंज के शिव इंटर कॉलेज, कातौर के पास पहुंची थी। इसी दौरान RJ-36 GB-1404 नंबर का एक ट्रक बैक किया जा रहा था। तभी पिकअप पीछे से ट्रक में जा घुसी। हादसे के बाद आसपास चीख-पुकार मच गई।

हादसे में 7 बच्चे भी घायल

हादसे में घायल लोगों में 7 बच्चे भी शामिल हैं। करौली निवासी पिकअप ड्राइवर भूपेंद्र (27), हेमंत (16), वंदना (22), नैतिक (12) और प्रियांश (3) का अलीगढ़ में इलाज चल रहा है।

जिला अस्पताल में इन घायलों का इलाज जारी

रविंद्र (34), तेजराम (60), कर्मवीर (38), विमलेश (30), चंद्रभान (25), राजकुमारी (25), सीमा (25), सपना (26), कविता (22), मयंक (12), लक्ष्य (11), चिराग (5), रेयांश (3), कान्हा (2) और दौसा निवासी नेतराम (60) का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। ये सभी रविंद्र के रिश्तेदार बताए गए हैं।

एसपी-डीएम ने अस्पताल पहुंचकर जाना घायलों का हाल

हादसे की जानकारी मिलने के बाद एसपी ओपी सिंह और डीएम प्रणय सिंह समेत पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और इसके बाद जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। डॉक्टरों को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए हैं। गंभीर घायलों को जरूरत के अनुसार उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा गया है।

दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लिया

कोतवाली कासगंज प्रभारी जगदीश चंद्र राजपूत ने बताया कि पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे से जुड़ी आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।