Big News: प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर मनौरी में एयरफोर्स स्टेशन के बेहद करीब एक पटाखा फैक्ट्री में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे भीषण विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि पूरी फैक्ट्री जमींदोज हो गई और आसपास के 5 से 7 मकान भी टूट गए। विस्फोट के बाद फैक्ट्री में आग लग गई और पटाखों के लगातार धमाके होते रहे।
फैक्ट्री में काम कर रहे थे करीब 25 मजदूर
हादसे के वक्त फैक्ट्री में करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 15 लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है। पुलिस और एयरफोर्स की टीमें मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं।
2 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाके की आवाज करीब 2 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। विस्फोट के कुछ ही देर बाद फैक्ट्री से धुएं का बड़ा गुबार उठा और आसपास का इलाका धुएं से भर गया। पटाखों की वजह से फैक्ट्री के अंदर लगातार धमाके होते रहे, जिससे राहत और बचाव अभियान में भी मुश्किलें आ रही हैं।
पूरी फैक्ट्री हुई जमींदोज, आसपास के मकान भी टूटे
धमाका इतना जबरदस्त था कि पटाखा फैक्ट्री पूरी तरह ढह गई। आसपास के 5 से 7 मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि गोदाम से करीब 50 मीटर के दायरे में मौजूद कई मकान धमाके की वजह से टूट गए।
🚨 कौशांबी में पटाखा गोदाम में जोरदार विस्फोट!
घर के अंदर बने कथित पटाखा गोदाम में हुए भीषण विस्फोट से आसपास के तीन मकान जमींदोज हो गए। धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रयागराज और कौशांबी पुलिस… pic.twitter.com/d2UsPOAL5f
— Indian Observer (@ag_Journalist) August 31, 2026
प्रत्यक्षदर्शी ने बताई भयावह तस्वीर
एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक करीब 12:30 बजे धमाकों का सिलसिला शुरू हुआ। उस समय गोदाम में करीब दो दर्जन लोग मौजूद थे। अब तक 7 लोगों को बाहर निकाले जाने की बात सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शी ने आशंका जताई कि हादसे में कम से कम 18 से 20 लोगों की मौत हो सकती है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि आग पूरी तरह बुझने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
बच्ची बोली- मेरा घर ढहा, मैं बच गई
हादसे में बची एक बच्ची ने बताया कि घर में उसके साथ उसकी मां और छोटा भाई मौजूद थे। बच्ची के मुताबिक, वह किसी तरह बाहर निकल आई, लेकिन उसकी मां और भाई घर के मलबे में दब गए और बाहर नहीं निकल पाए।
#Kaushambi पिपरी थानाक्षेत्र के मनौरी में अवैध पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट से दहला इलाका रिहाइशी इलाके में किसके शहपर चलरहा था मौत का कारोबार प्रशासनिक सुस्ती उठे गंभीर सवाल।दोषियों परकब होगी सख्त कार्रवाई @kaushambipolice @Uppolice @deo__kaushambi @igrangealld @ADGZonPrayagraj pic.twitter.com/QSXRcflUSz
— Pavan dubey Kaushambi (@DubeyKaushambi) August 31, 2026
घायलों को चारपाई पर लेकर भागते दिखे लोग
हादसे के बाद सामने आए वीडियो में लोग झुलसे हुए घायलों को चारपाई पर लेकर भागते दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग घायल हालत में जमीन पर पड़े भी नजर आए। स्थानीय लोग भी राहत और बचाव कार्य में मदद करते दिखाई दिए।
पुलिस और एयरफोर्स की टीमें रेस्क्यू में जुटीं
पटाखा फैक्ट्री मनौरी में एयरफोर्स स्टेशन के बेहद करीब बताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और एयरफोर्स की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। फैक्ट्री के अंदर अभी भी पटाखों के धमाके होने के कारण बचाव दल बेहद सावधानी से काम कर रहा है।
आग बुझने के बाद साफ होगी पूरी स्थिति
अधिकारियों के मुताबिक फैक्ट्री में लगी आग पूरी तरह बुझने के बाद ही अंदर फंसे लोगों और नुकसान की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश जारी है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
I have started working as a crime reporter in 2011 for a daily local newspaper named ‘Khusro Mail’. I have also worked for many news organization such as Public Vibe app and Oneindia Hindi news portal. Now I am working as Editor In Chief for Rocket Post Bharat (rocketpostbharat.com).