Kannauj News : धूमधाम से मनाया जाएगा “स्थापना महोत्सव”‚ प्रतिभागी होंगे “पुरस्कृत”
( छिबरामऊ से अमित गुप्ता की रिपोर्ट )
कन्नौज जिले के छिबरामऊ नगर में पहली बार नगर पालिका परिषद का स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। 20, 21 व 22 नवंबर को विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
छिबरामऊ नगर पालिका अध्यक्ष मनोज दुबे ने स्थापना दिवस समारोह के बारे में मीडिया से वार्ता करते हुए कहा यहां पर 1961 में टाउन एरिया और फिर 22 नवंबर 1971 को नगर पालिका परिषद की स्थापना हुई थी। इस तीन दिवसीय आयोजन का शुभारंभ किसी बड़े जनप्रतिनिधि की मौजूदगी में कवि सम्मेलन से होगा और समापन भी किसी बड़े जनप्रतिनिधि से कराया जाएगा।
प्रतिभागियों को मिलेगा प्रोत्साहन
इस आयोजन में इंटरमीडिएट स्तर तक के स्कूल प्रतिभाग कर सकेंगे। इनके बीच खेल कूद, गायन, नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रतियोगिताएं होंगी। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जूनियर व सीनियर वर्ग के स्कूल को चल ट्रॉफी दी जाएगी। अगले वर्ष भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर वह ट्राफी उसी स्कूल की हो जाएगी अन्यथा दूसरे को दी जाएगी। उन्होंने कहा स्थापना दिवस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य नगर की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है ताकि वह नगर के साथ ही भविष्य में जिला व प्रदेश स्तर पर भी नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा हर दिन हर कार्यक्रम के लिए आयोजन समिति बनाई जाएगी।
हर वर्ग के लोग कर सकेंगे प्रतिभाग
पालिकाध्यक्ष ने कहा यह नगर पालिका का नहीं बल्कि पूरे नगर का कार्यक्रम है, जिसमें हर वर्ग व हर समुदाय प्रतिभाग कर सकेगा। प्रथम द्वितीय व तृतीय को अलग से पुरस्कार दिए जाएंगे। यह खुला मंच होगा जहां पर यहां के नागरिक नगर पालिका से संबंधित समस्याएं व सुझाव दे सकते हैं और इसके साथ ही बता सकते हैं कि नगर पालिका में क्या कार्य किए जाएं, जिससे यह आदर्श नगर पालिका बन सके। हम सभी नगर वासियों के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं। इस दौरान अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह, प्रदीप प्रधान, गौरव अमर त्रिपाठी, सुनील सत्या, रमेश शर्मा, मो. जाहिद चिश्ती, संजीव चौहान, अरुणेश चतुर्वेदी व भाजपा नगर अध्यक्ष आनंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 23