फतेहपुर में हो सकता था बड़ा हादसा – नशेबाज चालक की हो गई धुनाई
रिपोर्ट – लईक – फतेहपुर जनपद
Fatehpur News – यूपी के फतेहपुर जिले में सड़क हादसे में घायलों को ले जा रही विक्रम खड़े ट्रक से जा टकराई। जिसमे आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को बाहर निकाला। जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
इस तरह से हुआ हादसा
पूरी जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के मीरपुर मजरे चक कोर्रा सादात निवासी नरेंद्र पुत्र धुन्ना सिंह व उसका साथी धर्मेंद्र पुत्र रामनरेश गांव के पास अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। एम्बुलेंस के नहीं पहुंचने पर परिजनों ने निजी विक्रम से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे। तभी थाना क्षेत्र के आंबापुर नेशनल हाईवे के पास खड़े ट्रक में विक्रम जा टकराया। जिसमें सवार सीता देवी, कुंदन देवी पुत्री नरेंद्र, ननकी देवी पत्नी नरेंद्र व पूनम देवी पुत्री भवन गंभीर रूप से घायल हो गए।
नशे में धुत्त था चालक
हादसे के बाद लोगों में कोहराम मच गया। पीड़ितों ने बताया कि चालक विक्रम सिंह ने रास्ते में रोककर शराब पी थी। चालक के ज्यादा नशे में होने पर हादसा हो गया। गुस्साए परिजन और लोगों की भीड ने नशेड़ी चालक की मौके पर ही धुनाई कर दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने चालक को बचाया। पुलिस ने निजी एम्बुलेंस से सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वहीं पुलिस ने विक्रम उसके चालक को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। मामले पर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता था। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 23