Kannauj News : भव्य नवदुर्गा शोभा यात्रा को लेकर एसपी ने किया निरीक्षण
( छिबरामऊ से अश्वनी पाठक की रिपोर्ट )
कन्नौज जिले छिबरामऊ शहर में भव्य नवदुर्गा शोभा यात्रा को देखते हुए विधि-व्यवस्था की बेहतरी के लिए इस बार सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये जा रहे हैं। पुलिस ने अभी से निगरानी शुरू कर दी गई है।
शोभा यात्रा में अराजक तत्वों और अफवाह फैलाने वाले तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी भी पुलिस के द्वारा दी जा रही है। वही आज छिबरामऊ पहुंचे पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने क्षेत्राधिकारी और पुलिस बल के साथ पैदल गस्त किया और शोभायात्रा में माहौल खराब करने, तनाव और अफवाह फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया है।
आपको बताते चलें कन्नौज जिले के छिबरामऊ शहर में नवरात्रि के नौवे दिन रात में भव्य नवदुर्गा शोभा यात्रा का आयोजन 35 सालों से लगातार किया जा रहा है। जिसमें हजारों की संख्या में आसपास जिलों से लोग भव्य शोभायात्रा देखने के लिए पहुंचते हैं। जिसमें फर्रुखाबाद इटावा मैनपुरी आगरा कानपुर औरैया जालौन अलीगढ़ बुलंदशहर एटा अन्य जिलों से भव्य झांकियां नवदुर्गा शोभा यात्रा में पहुंचती हैं।
इस बार भी छिबरामऊ शहर में आज भव्य नवदुर्गा शोभा यात्रा निकाली जाएगी इसी के तहत आज पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने शहर में पहुंचकर पैदल ग्रस्त किया। वहीं भीड़ को कंट्रोल करने के लिए जगह-जगह पुलिस बल को तैनात करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। वही यह भव्य शोभा यात्रा छिबरामऊ के पश्चिमी बाईपास से शुरू होकर प्राचीन मां कालिका देवी मंदिर पर जाकर सुबह तक समाप्त होती है।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 26