Kannauj News : हसेरन श्री रामलीला मे सीता हरण, उमड़ी भीड़
( हसेरन से सुमित मिश्रा की रिपोर्ट )
कन्नौज जिले के हसेरन कस्बा के रामलीला मैदान में चल रही श्री रामलीला मे सीता हरण का कार्यक्रम दिखाया गया। कार्यक्रम में पात्रों द्वारा सीता हरण कार्यक्रम मे स्वर्णरेखा सूर्पणखा की नाक कान कटने के बाद अपने भाई कंचन नगरी के स्वामी दशानन के पास पहुंची। उसने नाक कटने की अपनी बात रखी। बहन की बात सुन लंकेश ने मां जानकी के हरण की रचना की।
मारीच को मायावी मृग बनाकर पंचवटी ले गया। सीता ने जैसे ही स्वर्ण मृग देखा, देखते ही प्रभु श्री राम को मृग लाने की बात कही। राम , सीता की बात सुन निकल गए। इधर लंकेश ने तपस्वी साधू का रूप धारण कर मां जानकी के पास पहुंच गया। सीता का हरण किया। रामलीला मैदान में अपार भीड़ रही।
कार्यक्रम में मेला अध्यक्ष महावीर गुप्ता , दीपांशु मिश्रा , राहुल चौहान , गोपाल उर्फ बड़े गुप्ता , बल्लू मिश्रा , सुशील दुबे , राजा गुप्ता, अहिवरन वर्मा , विजय रावत सहित समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 21