3

Recent News

पीलीभीत में 7 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामला, 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच तेज, मंत्री संजय सिंह गंगवार ने सख्त कार्रवाई की मांग

पीलीभीत में 7 वर्षीय हिन्दू बच्ची के साथ  66 वर्षीय मुस्लिम युवक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार, पुलिस फास्ट ट्रैक कोर्ट…

पीलीभीत में स्कूटी सवार महिला पर आवारा कुत्ते का खौफनाक हमला, CCTV फुटेज वायरल, लोग दहशत में और प्रशासन पर उठे सवाल।

पीलीभीत में आवारा कुत्तों का आतंक: चलती स्कूटी सवार युवती पर खतरनाक हमला, CCTV फुटेज देखकर कांप उठेंगे रोंगटे शहर…

पूरनपुर में महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को लेकर सपा का जोरदार विरोध-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन।

महंगाई, बेरोजगारी और जनहित के मुद्दों पर सपा का जोरदार प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन जनता की आवाज…

US-Iran Deal Explained: 107 दिन बाद खत्म हुआ युद्ध, 14 सूत्रीय समझौते में किसकी जीत, किसका फायदा? जानिए प्रतिबंधों और परमाणु डील का पूरा गणित

107 दिनों के युद्ध  के बाद समझौते की राह तय: 14 सूत्रीय अमेरिका-ईरान डील में किसकी कितनी जीत, किसकी कितनी…

कैंची धाम स्थापना दिवस: जानिए नीम करौली बाबा की दिव्य कृपा, हनुमान भक्ति और चमत्कारों की गाथा जिसने लाखों श्रद्धालुओं की आस्था को अटूट बनाया

बाबा नीम करौली महाराज: प्रेम, सेवा और कृपा की अमर गाथा जब-जब भक्ति, करुणा और ईश्वर-समर्पण की चर्चा होती है,…

3

Recent News

पीलीभीत में 7 वर्षीय हिन्दू बच्ची के साथ  66 वर्षीय मुस्लिम युवक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार, पुलिस फास्ट ट्रैक कोर्ट…

पीलीभीत में आवारा कुत्तों का आतंक: चलती स्कूटी सवार युवती पर खतरनाक हमला, CCTV फुटेज देखकर कांप उठेंगे रोंगटे शहर…

महंगाई, बेरोजगारी और जनहित के मुद्दों पर सपा का जोरदार प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन जनता की आवाज…

107 दिनों के युद्ध  के बाद समझौते की राह तय: 14 सूत्रीय अमेरिका-ईरान डील में किसकी कितनी जीत, किसकी कितनी…

बाबा नीम करौली महाराज: प्रेम, सेवा और कृपा की अमर गाथा जब-जब भक्ति, करुणा और ईश्वर-समर्पण की चर्चा होती है,…

Breaking News

फतेहपुर साइबर सेल को मिली सफलता – क्राइम करने वाले के चंगुल से निकाली रकम

रिपोर्ट – लईक – फतेहपुर जनपद  
 
Fatehpur News – यूपी के फतेहपुर जिले में ऑनलाइन माध्यम से एटीएम कार्ड व अन्य जानकारी प्राप्त करके उनके खाते से सत्तर हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। जिसे साइबर क्राइम सेल टीम द्वारा 50 हजार रुपये पुनः खाते में वापस कराने का कार्य किया है। जिसके चलते यह साबित हो रहा है कि सबसे चालक अपराध करने वाले ठगों पर पुलिस का शिकंजा कस चुका है, जिसको लेकर  अपराध को अंजाम देने वालों को अपना अपराध बंद कर देना चाहिए।  
 
डूबी रकम पाकर खुश हो गया छत्रपाल 
 
छत्रपाल पुत्र राम आसरे द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उन्हें कॉल करके चेक रोकने की बात बताकर उनसे ऑनलाइन माध्यम से एटीएम कार्ड व अन्य जानकारी प्राप्त करके उनके खाते से सत्तर हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए थे। साइबर क्राइम सेल टीम को त्वरित कार्रवाई हेतु आदेशित किया गया। जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आवेदक से ट्रांसफर किये गये रुपये का विवरण प्राप्त करते हुए पोर्टल पर तत्काल शिकायत दर्ज की गई। ट्रांसफर किये गये रुपयों के बारे में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त खाते से ट्रांसफर किये गये रुपये में से 50000 रुपये को एचडीएफसी पेजैप वॉलेट व बीस हजार रुपये अन्यत्र भेजा गया है। तत्काल एचडीएफसी बैंक के नोडल अधिकारियों से पत्राचार कर ठगे गये रुपयों के सम्बन्ध जानकारी प्राप्त करते हुए खाते में भेजी गई धनराशि को फ्रीज कराया गया तथा लगातार वार्ता करते हुये धनवापसी हेतु पत्राचार किया गया। बैंक से विधिक कार्यवाही कराते हुये पूरे 50,000 रुपये सकुशल आवेदक उपरोक्त के बैंक खाते में वापस कराया गया। शेष अन्य रूपयो को रिकवर करने के सम्बन्ध में भी सार्थक कार्यवाही प्रचलित है।
 
जनमानस से अपील 
 
बताया गया किसी भी अनजान व्यक्ति को ओटीपी, डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड डिटेल एवं यूजर आईडी पासवर्ड शेयर न करें, चाहे वह बैंक कर्मी हो या ट्रेजरी आफिसर या अन्य कोई । कोई व्यक्ति यदि बातों-बातों में आपसे कोई रिमोट एक्सेस एप जैसे- क्विक सपोर्ट, एनीडेस्क आदि डाउनलोड करने को कहे तो कदापि डाउनलोड न करें। विभिन्न माध्यमों जैसे एसएमएस, ई-मेल, व्हाट्सएप मैसेज आदि पर प्रसारित / प्राप्त हो रहे लिंक को न खोलें। किसी भी कंपनी का कस्टमर केयर नम्बर गूगल पर सर्च करके प्रयोग में न लायें नम्बर प्राप्त करने हेतु उस कम्पनी द्वारा उपलब्ध कराये गये डाक्यूमेंट को देखें या केवल आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध नम्बर का प्रयोग करें । एटीएम से पैसे निकालते समय ध्यान रखें कि कोई दूसरा व्यक्ति आपका एटीएम कार्ड बदल न पायें एवं पैसा निकालने से पूर्व उस मशीन में स्कीमर एवं कैमरा न लगा हो चेक कर ले । अपने मोबाइल को किसी अनजान व्यक्ति को कदापि न दें। विभिन्न सरकारी आवास योजनाओं का लाभार्थी बताकर यदि कोई पैसे मांगे तो कदापि पैसे न दे । यदि आपके मोबाइल नंबर पर मैसेज या कॉल आता है कि आपके दोस्त/रिश्तेदार ने रुपये भेजे है, उसे रिसीव कर ले या आप उस लिंक को क्लिक करें तो आपके खाते में राशि आ जाएगी तो ध्यान रखे कि यह काल आनलाइन फ्रॉड की भी हो सकती है और इस पर क्लिक करने से आपके खाते से रुपये कट सकते है, अतः जाँच परख के बाद ही लेन देन करे 
 
यहां दर्ज कराये साइबर क्राइम सम्बन्धी शिकायत 
 
नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in या टोल फ्री नं0 1930 डायल करें या अपने बैंक को घटना के सम्बन्ध में अवगत कराते हुये नजदीकी थाने या जनपदीय साइबर क्राइम सेल में सम्पर्क करे।साइबर क्राइम सेल टीम में निरीक्षक मोहम्मद कमर खान प्रभारी साइबर क्राइम सेल, हेड कांस्टेबल भैयालाल, कांस्टेबल प्रवीण सिंह, कांस्टेबल शुभेन्दु रंजन रहे।