कानपुर कमिश्नर पुलिस की चली फेरबदल एक्सप्रेस – जानिए कौन से एडीसीपी का हुआ स्थानांतरण
रिपोर्ट – नीरज तिवारी – कानपुर नगर
Kanpur News – कानपुर कमिश्नर ऑफ़ पुलिस डॉक्टर आर. के. स्वर्णकार द्वारा जिले में एक बार फिर फेरबदल एक्सप्रेस चलाकर कानून व्यवस्था को सुदृण करने का कार्य किया गया है। जिसके चलते इस एक्सप्रेस में दो एडीसीपी के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया है। इस परिवर्तन में एडीसीपी पूर्वी आकाश पटेल को पूर्वी से पश्चिमी जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है तो एडीसीपी पश्चिम लखन यादव एडीसीपी पूर्वी बनाए गए है। बताया जा रहा है कि पुलिस कमिश्नर द्वारा लिए गए इस अहम् फैसले के पीछे की वजह कानून व्यवस्था को जड़ से मजबूत करने की पहल है। जो थाना क्षेत्रों में कुछ लापरवाही की शिकायत आ रही थी उस पर अंकुश लगाया जा सकेगा। पुलिस कमिश्नर द्वारा लिखित पत्र जारी करते ही इसका मुख्यता से पालन किया गया और जिम्मेदारी मिलने के बाद दोनों एडीसीपी ने अपने कार्यक्षेत्र को संभालने का कार्य किया।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 26