Kannauj News : असत्य पर सत्य की हुई जीत, फिर आग लगते ही धू-धू कर जला रावण का पुतला
( हसेरन से सुमित मिश्रा की रिपोर्ट )
हसेरन क्षेत्र में रामलीला मैदान पर आयोजित रामलीला में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम ने अहंकारी रावण का वध किया। रावण वध होते ही रामलीला मैदान मे श्री राम से गूंज उठा । इसके बाद रावण के पुतले का दहन किया गया ।
रामलीला समिति के तत्वावधान में सोमवार को रामलीला मैदान में अहिरावण वध के बाद श्री राम और रावण का युद्ध हुआ। श्री राम लगातार तीर से रावण का सर काटते रहे, लेकिन रावण का सिर प्रकट होता रहा। इसी बीच विभीषण ने श्रीराम को बताया कि रावण की नाभि में अमृत है। तीर लगते ही रावण धरती पर गिर गया। इसके साथ दर्शकों ने श्री राम के जयकारे भी लगाए। प्रभु श्री राम ने सत्य पर विजय पाई। रावण के पुतले में आग लगते ही धू धू कर जल उठा। रामलीला मैदान में जय श्री राम के नाम की जयकारे से गूंज उठा।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 21