3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

Kannauj News : करवाचौथ पर बाजारों में दिखी रौनक, कलश खरीदने पर दूकानदारों ने दिया ऑफर

( कन्नौज सदर से हिमांशु तिवारी की रिपोर्ट )
करवाचैथ वृत को लेकर  विवाहित महिलाएं उत्साहित नजर आ रही हैं। शहर के बाजारों में महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। खासकर महिलाओं की भीड़ श्रंगार और साज-सज्जा की दुकानों पर ज्यादा रही। त्यौहार के मद्देनजर बाजारों में दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकान सजा रखी थी। इससे बाजार भी गुलजार नजर आए।

बुधवार को विवाहित महिलाएं पति की दीर्घायु की कामना को लेकर पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर चांद के दर्शन कर करवा चौथ व्रत का परायण करेंगी। करवा चौथ व्रत को धूमधाम से मनाने के लिए महिलाओं ने जोरदार तैयारियां की हैं।शहर के बाजारों में जगह-जगह चूरा, गट्टे, मिट्टी का करवा, पूजन का कैलेंडर समेत कई सजावटी सामानों की दुकानें सज गईं। सुबह से ही बाजारों में खरीददारी करने के लिए महिलाओं की खासी भीड़ रही।बाजारों में चाइनीज सजावटी सामान धूम मचाए हैं। सबसे ज्यादा भीड़ महिला मार्केट में रही, यहां महिलाओं ने चूड़ियां और श्रंगार के सामान समेत कपड़ों और सजावटी सामानों की खरीदारी की।

 सोलह श्रंगार में महंगाई बन रही रोड़ा

बेहताषा बड़ती मंहगाई त्यौहारों के लिए ग्रहण बनने लग गयी है। मंहगाई ने लोगों की कमर तोड़ रखी है, जिसके चलते लोगो की जुबां पर आ ही जाता है कि मंहगाई डायन मारे जात है।  महिलाओं का कहना है कि बीते वर्षों में जहां त्यौहारों पर लोग जमकर खरीदारी करते थे। तो वहीं महिलाएं भी सोलह श्रंगार के लिए तमाम खरीदारी कर लेती थी। किन्तु महंगाई ने उनके अरमानों पर पानी फेर रखा है। अब तो महज खानापूरी कर त्यौहार पर जरूरी सामानों की ही खरीदारी हो रही है। करवा चौथ की तैयारियों मे जुटी महिलाओं को इस बार भी महंगाई का असर दिखाई दिया।

रंग बिरंगे मिट्टी के करवा की रही धूम

करवा चौथ पर पूजा में उपयोग किए जाने वाले मिट्टी के रंगोली बने करवों की महिलाओं ने जमकर खरीददारी की। रंगीन करवा महिलाओं के लिए आकर्षण का केन्द्र बने रहे।वहीं मंहगाई के चलते दुकानदारों ने करवे के दाम बढ़ा दिए। सादा करवे की कीमत 50 रूपए रही तो वहीं रंगोली बने करवा 100 रूपए तक का बिका। करवा चौथ व्रत  पर पूजा अर्चना मे प्रयोग होने वाला चूरा व शक्कर से बनी गट्टियों से बाजार गुलजार रहे। बाजार मे चूरा 50 से 70,कन्नौजी गट्टे का दाम 80 रुपये से लेकर 280 रुपये प्रति किलो, गट्टियां 80 रुपये से लेकर 140 और कैलेण्डर 10 से 50 रुपए में बिके!