( छिबरामऊ से अश्वनी पाठक की रिपोर्ट )
कन्नौज सूबे की ‘योगी सरकार’ ने भले ही हर्ष फायरिंग पर अपना कड़ा रुख अख्तियार किया हो। लेकिन यह हर्ष फायरिंग का सिलसिला उत्तर प्रदेश में रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा ही एक ताजा मामला कन्नौज जिले के छिबरामऊ नगर से सामने आया है जहां पर हर्ष फायरिंग करते हुए एक युवक का वीडियो वायरल हुआ है।
छिबरामऊ शहर में हवा में बंदूक चलाते हुए एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो छिबरामऊ के एक मोहल्ले का है। जो कि लड़का पैदा होने पर मुंडन संस्कार का प्रोग्राम रखा गया था। इस प्रोग्राम में दिनदहाड़े एक युवक हर्ष फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है। वही वीडियो में तमाम लोगों की महफिल के बीच में एक युवक दनादन हवाई फायरिंग कर रहा है। वीडियो में किसी गाने का शोर भी सुनाई दे रहा है। जबकि योगी सरकार ने हर्ष फायरिंग पर सख्त रुख अपनाते हुए हर फायरिंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। लेकिन फिर भी उसके बावजूद भी सरेआम हर्ष फायरिंग हो रही है।
वहीं बात करते हुए थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया है वायरल वीडियो सामने आने के बाद जांच की जा रही है। वीडियो चार-पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है