3

Recent News

पीलीभीत में वीरांगना अवंतीबाई जयंती पर हेमराज वर्मा का बड़ा ऐलान। अखिलेश यादव के नाम पर सपा सरकार बनने पर अवकाश और प्रतिमा की बात।

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत में उधार सिगरेट को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदला। बेलचे से हमले में 70 वर्षीय दुकानदार की मौत, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपी गिरफ्तार।

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या: बहन भी गंभीर घायल, घर से फोन करके बाहर बुलाया..

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: स्कूल में फायरिंग! FB Live कर छात्र ने क्लासमेट को गोली मारी, फिर खुद जान दी; 2 गार्डों की भी मौत..

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit में प्रेमिका का खूनी खेल! प्रेमी को ट्रक में जिंदा जलाकर मार डाला; पुलिस को लगा था हादसे के बाद लगी थी आग..

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

3

Recent News

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

Breaking News

Kannauj News : रघुराई बने दूल्हा गांव के लोग बने बाराती, बैंड बाजे की धुन पर नाचे लोग

( सौरिख से आनंद चतुर्वेदी की रिपोर्ट )

कन्नौज जिले के नादेमऊ कस्बा में चल रही रामलीला मे भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम  राम की  बारात निकाली गयी। बारात नगर मे भ्रमण करती हुई रामलीला मैदान पहुंची। प्रभु श्री राम की बारात मे जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया ।आचार्य द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण कर पाणिग्रहण संस्कार कराया गया। हर्ष उल्लास के साथ प्रभु श्री राम की बारात में भक्त शामिल रहे।

कस्बा मे देर शाम  प्रभु श्री राम की बारात का शुभारंभ किया गया। ढोल नगाड़े , बैंड बाजों के साथ प्रभु श्री राम की बारात ने  रामलीला मैदान की तरफ प्रस्थान किया। बारात सुभाष इंटर कालेज से हसेरन तिराहे  होती हुई नगर का भ्रमण कर रामलीला मैदान पहुंची। प्रभु श्री राम की भक्ति मय धार्मिक गीतों पर भक्त नाचते दिखाई दिए। बारात में दिव्य झांकियां  देख लोग मोहित हुए। जिसमें राधा कृष्ण, शंकर पार्वती, मां काली , महाबली हनुमान,  मां दुर्गा, मां सरस्वती की झांकी सहित सोलह झाकियां निकाली गई।

झाकियां आकर्षण का केंद्र रही। रघुराई दूल्हा बने तो गांव के लोग बाराती बने नजर आए । हर्ष उल्लास के साथ नगर में राम बारात निकाली गई । आचार्य विजय शंकर  ने सनातन धर्म से वैदिक विधि विधान के साथ विवाह कार्यक्रम संपन्न कराया। सुरक्षा की दृष्टि से  पुलिस बल मौजूद रहा । बारात मे रामलीला कमेटी अध्यक्ष संजीव प्रताप , राजीव प्रताप राना , प्रमोद शर्मा , हिमांशु ठाकुर  , जिला अध्यक्ष करणी सेना विमल प्रताप सिंह , पंकज दुबे , ब्रह्म स्वरूप दुबे , पिंटू गुप्ता , हिमांशु सक्सेना , विजय शंकर , राजेश सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।