3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

Hardoi News: नारी शक्ति वंदन सम्मेलन कल, महिलाओं से संवाद करेंगे सीएम 

महिलाओं से सीधा संवाद करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

Hardoi News: Nari Shakti Vandan Sammelan tomorrow, CM will interact with womenहरदोई: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को उधरनपुर में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में पूर्वाह्न 11:00 बजे पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के इस विशाल कार्यक्रम की तैयारी को आज अंतिम रूप दिया जा चुका है। आईजी रेंज और डीएम,एसपी सहित जिले के तमाम प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी बुधवार को काफी देर तक तैयारियों का जायजा लेते रहे। गुरुवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ का उड़न खटोला नवसृजित मोहल्ला उधरनपुर में उतरेगा। यहां पर वह नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में भाग लेकर महिलाओं से सीधा संवाद करेंगे। तत्पश्चात एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा स्थल पर पिछले एक सप्ताह से प्रशासनिक स्तर से तैयारियां की जा रही हैं। जनसभा स्थल पर 50,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। जनसभा स्थल के पूरब की ओर मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर लैंड करने के लिए हेलीपैड बनाया गया है। जिला अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, एसपी के गोस्वामी, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरु रानी, एसडीएम सुश्री पूनम भास्कर सहित जिले के तमाम आला अधिकारी पिछले एक सप्ताह से लगातार जनसभा स्थल की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं । पीडब्ल्यूडी के अधिकारी यहां पर हेलीपैड से लेकर अन्य व्यवस्थाओं का भी इंतजाम कर रहे हैं। बड़ी संख्या में नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मी सभा स्थल पर सफाई कर रहे हैं। तैयारियों को लगभग अंतिम रूप दिया जा चुका है।

 

आईजी तरुण गाबा ने किया सभा स्थल का निरीक्षण

Hardoi News: Nari Shakti Vandan Sammelan tomorrow, CM will interact with women
सभा स्थल का निरीक्षण करते आईजी तरुण गाबा

गुरुवार को हरदोई में आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री की विशाल जनसभा को लेकर आईजी लखनऊ रेंज तरुण गाबा ने उधरनपुर पहुंचकर सभा स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस को आवश्यक का दिशा निर्देश दिए। आईजी ने सुरक्षा की दृष्टि से जनसभा स्थल के चारों और गहनता से निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं उन्होंने आम जनता तथा वीआईपी की व्यवस्था का भी जायजा लिया और पुलिस को दोनों स्थानों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त हेलीपैड के आसपास पर्याप्त फोर्स तथा हेलीपैड से जनसभा स्थल तक सीएम के आने वाले रास्ते पर भी पर्याप्त सुरक्षा बल लगाने के निर्देश दिए हैं। वहीं जनसभा स्थल तक पहुंचने के लिए लोगों को मेटल डिटेक्टर से गुजरना होगा तथा तलाशी भी ली जाएगी। जनसभा स्थल के चारों ओर चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा। आईजी ने सुरक्षा की दृष्टि से मौजूद पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।