3

Recent News

महोबा में यूट्यूब वीडियो देखकर मशाल बनाने की कोशिश मासूम को भारी पड़ गई। आग की लपटों में झुलसा 9 वर्षीय बच्चा, अस्पताल में भर्ती।

Mahoba News: यूट्यूब पर मशाल बनाने का वीडियो देख मासूम ने दोहराया खतरनाक प्रयोग, आग की लपटों में झुलसा 9 …

Pilibhit News: घुंघचाई के उदरहा मोड़ पर बस और ई-रिक्शा की टक्कर में 2 लोगों की मौत, 2 घायल। पुलिस ने बस कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

Pilibhit News: घुंघचाई के उदरहा मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा, बस की टक्कर से ई-रिक्शा सवार दो लोगों की मौत…

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल-रेस्टोरेंट में भीषण आग से 20 लोगों की मौत और 40 से ज्यादा घायल। राहत-बचाव जारी, जांच शुरू।

Delhi Fire News: मालवीय नगर के होटल-रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत; 40 से ज्यादा घायल, जान…

गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड में पीलीभीत कनेक्शन सामने आया। मुख्य आरोपी असद के करीबी फरहान और आतिफ गिरफ्तार, जांच में नए खुलासे।

सूर्या चौहान हत्याकांड का पीलीभीत कनेक्शन, मुख्य आरोपी असद के दो करीबी गिरफ्तार; बकरीद के दिन हुई हत्या  गाजियाबाद में…

प्रयागराज में एक ही परिवार के 4 लोगों के शव बंद मकान से मिलने से सनसनी। पुलिस हत्या के कारणों, लापता सदस्य और अन्य पहलुओं की जांच में जुटी।

प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, बंद मकान से मिले शव, जांच में जुटीं पुलिस  साउथ…

3

Recent News

Mahoba News: यूट्यूब पर मशाल बनाने का वीडियो देख मासूम ने दोहराया खतरनाक प्रयोग, आग की लपटों में झुलसा 9 …

Pilibhit News: घुंघचाई के उदरहा मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा, बस की टक्कर से ई-रिक्शा सवार दो लोगों की मौत…

Delhi Fire News: मालवीय नगर के होटल-रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत; 40 से ज्यादा घायल, जान…

सूर्या चौहान हत्याकांड का पीलीभीत कनेक्शन, मुख्य आरोपी असद के दो करीबी गिरफ्तार; बकरीद के दिन हुई हत्या  गाजियाबाद में…

प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, बंद मकान से मिले शव, जांच में जुटीं पुलिस  साउथ…

Breaking News

BANDA NEWS: बांदा महोत्सव में शिरकत करेंगे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर और भजन गायक अनूप जलोटा, जिलाधिकारी ने जारी किए निर्देश

जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी 17 से 19 नवम्बर 2023 तक बांदा महोत्सव के आयोजन के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को बांदा महोत्सव का आयोजन जीआईसी मैदान में कराए जाने के आवश्यक निर्देश जारी किए।

साथ ही बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित सरकारी विभागों के स्टाल लगाए जाने के भी निर्देश दिये और बांदा महोत्सव के अन्तर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन एवं महोत्सव हेतु स्टालों का आवंटन तथा यातायात सुरक्षा एवं पार्किंग की समुचित व्यवस्था कराये जाने के निर्देश दिये।

बैठक में बताया गया कि दिनांक 17 नवम्बर 2023 को सुप्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा तथा दिनांक 18 नवम्बर को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ लखनऊ एवं अन्य स्थानों से आए कलाकारों के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे तथा दिनांक 19 नवम्बर को सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर के कार्यक्रम के साथ अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

बैठक में बताया गया कि बांदा महोत्सव कार्यक्रम में लगभग 100 स्टाल लगाए जाएंगे स्टाल के बुकिंग हेतु रुपए ₹5000 की धनराशि बांदा महोत्सव कार्यालय में क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी से संपर्क कर बुकिंग कराई जा सकती है तथा झूले की बोली का टेंडर दिनांक 6 तारीख से ई टेंडर के द्वारा आवेदन किया जा सकता है।

जिलाधिकारी ने बांदा महोत्सव के आयोजन हेतु पंडाल की व्यवस्था, बैरिकेटिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की सभी व्यवस्थायें एवं आने वाले कलाकारों के ठहरने की समुचित व्यवस्था कराये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने महोत्सव स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था हेतु सीसीटीवी कैमरा तथा बच्चों के मनोरंजन एवं खान-पान हेतु झूले एवं अन्य स्टाल भी महोत्सव को आकर्षित बनाये जाने के लिए लगाये जाने के निर्देश दिये।

बांदा महोत्सव-2023 के सकुशल आयोजन हेतु मेला स्थल व्यवस्था समिति सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति स्टाल आवंटन समिति सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था समिति तथा संसाधन समिति का गठन करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

बैठक में अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका उप जिलाधिकारी सदर सीओ पुलिस एवं सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।