Kanpur News – कानपुर के पुलिस कमिश्नर ने की नई पहल – शराबियों से निपटेगी कमिश्नर और ट्रैफिक पुलिस
कानपुर समाचार – आईपीएस डॉक्टर आर.के. स्वर्णकार ने सख्ती से दिया आदेश – शराब पीकर गाड़ी चलने वालों पर कसा जाएगा शिकंजा
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर
Kanpur News – उत्तर प्रदेश के तेज तर्रार आईपीएस अधिकारियों में एक कानपुर पुलिस ऑफ़ कमिश्नर डॉक्टर आर.के. स्वर्णकार ने एक बार फिर से एक नया अभियान चलाने का निर्देश दिया है। जिसके तहत अब कानपुर की कमिश्नर पुलिस उन लोगों पर शिकंजा कसेगी। जो लोग शराब पीकर अपने वाहन से सड़कों पर फर्राटा भरते नजर आएंगे। पुलिस आयुक्त की इस पहल के पीछे सड़क हादसों का होना मुख्य वजह है।
जानिए क्या है नया नियम
आपको बताते चलें कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए पुलिस आयुक्त कानपुर डॉक्टर आर.के. स्वर्णकार ने इस पहल की शुरुआत की है। जिसके तहत कड़े नियम बनाए गए हैं। इस नियम के अनुसार शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों से सख्ती से निपटने के लिए यातायात विभाग को आदेश दे दिया गया है।
जल्द होगा अमल
जिसमें डायनेमिक ड्यूटी प्लान के तहत शहर के सभी चौराहे पर पुलिस मुस्तैद रहेगी। साथ ही पुलिस के सहयोग के लिए ट्रैफिक मित्र बनाए जाने पर विचार किया जा रहा है। इसके साथ ही इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल के आधार पर यातायात पर रखी जायेगी नजर। पुलिस आयुक्त आर के स्वर्णकार के आदेशों के बाद इस पर अमल होना शुरू हो जाएगा।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 24