Kanpur News – POK को भारत में शामिल करने की उठी मांग – मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने कानपुर में निकाली तिरंगा यात्रा
कानपुर समाचार – राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद अफजल के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा – मांग पूरी होने तक जारी रहेगा प्रयास
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर
Kanpur News – कानपुर में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने तिरंगा यात्रा निकाल कर एकता का संदेश दिया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य पीओके को भारत में शामिल किए जाने की मांग थी। जिसको लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा निकाली।
यात्रा निकालने का है मुख्य उद्देश्य
आपको बताते चलें कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच जो कि आरएसएस की विंग है। इस विंग के राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद अफजल भी यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल हो गए हैं। देश अमृत महोत्सव मना रहा है। लेकिन पीओके के लोग भारत में शामिल होने की मांग कर रहे हैं। मगर पाकिस्तान और चीन के दबाव के चलते ऐसा नहीं हो पा रहा है। वहां के रहने वाले लोगों को न्याय और आजादी मिले भारत इसके लिए प्रयास करें।
लगातार जारी रहेगी यात्रा
इसी आगे उनका कहना था कि इसलिए मुस्लिम राष्ट्रीय मंच और देश के मुसलमान चाहते हैं कि POK को भारत में शामिल कर दिया जाए। जिसके चलते उन्होंने बताया कि कानपुर के सुजातगंज में अलग-अलग जगह से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह मुहिम लगातार निरंतर चलाई जाएगी।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 19