Kannauj News : डीएम ने बैठक कर दिए यह निर्देश, चिकित्सा विभाग को लेकर कही यह बात
कन्नौज जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में सीएचओ के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जनपद में 162 सीएचओ में से 72 सीएचओ का कार्य अच्छा है। उन्होंने कहा कि खराब प्रदर्शन करने वाले सीएचओ को चेतावनी पत्र जारी किया जाये, सुधार न आने पर उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाए। उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी एंव सीएचओ को ई-संजीवनी पोर्टल पर एक्टिव रहने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने कहा कि सीएचओ अपने-अपने हेल्थ सेंटर को और अधिक सुदृढ़ करें, तथा मरीजों के साथ मधुर व्यवहार रखें। उन्होनें समस्त सीएचओ को यह भी निर्देश दिये कि दवाओं को समय से क्रय कर मरीजों को समुचित इलाज मुहैया कराया जाए। कहा कि आयुष्मान हेल्थ मेला में सीएचओ को उपस्थित होना अनिवार्य है। आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी का अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करायें। आभा आईडी पर पंजीकरण हो जाने से डॉक्टर को संबंधित व्यक्ति की बीमारी का आसानी से पता चल सकेगा। कहा कि सीएचओ पंचायत सहायकों से समन्वय स्थापित कर शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनवाये। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी आदि संबंधित सीएचओ उपस्थित रहे।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 16