3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

Kanpur News – वनस्पति विज्ञानं विभाग की मेहनत लाई रंग – गजब की जागरूकता कर रहा है डीबीएस कॉलेज का पर्यावरण छात्र क्लब

कानपुर समाचार – पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता करने निकल पड़ा पर्यावरण छात्र क्लब – जनता से साधा सीधा संपर्क 
 

रिपोर्ट – सर्वेश सोनू शर्मा – कानपुर नगर 

 
Kanpur Nagar – पर्यावरण संरक्षण को लेकर गठित कानपुर के डीबीएस कॉलेज का पर्यावरण छात्र क्लब लगातार अपना जागरूकता अभियान चला रहा है। कुछ इसी कड़ी में क्लब के पदाधिकारियों ने दीपावली से पहले एक जागरूकता रैली  निकाली। रैली का मुख्य मकसद है कि अपने वातावरण को प्रदुषण मुक्त बनाना है। 
 
जागरूकता रैली
कानपुर के गोविंद नगर स्थित डीबीएस कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग से गठित पर्यावरण छात्र क्लब की इस जागरूकता रैली का आरम्भ कॉलेज परिसर से हुआ। जिसकी शुरुआत में कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर अनिल कुमार मिश्रा व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर एस.पी. सिंह ने पदाधिकारियों समेत रैली में शामिल अन्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। इसके बाद हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। 
 
कॉलेज प्राचार्य ने दिया जागरूकता संदेश 
 
कॉलेज परिसर से निकली रैली गोविंद नगर बाजार, सीटीआई, निराला नगर, महादेव नगर, दादा नगर से होते हुए वापस महाविद्यालय में आकर सभा के बाद समाप्त हुई। रैली के दौरान क्लब के पदाधिकारियों समेत विज्ञान विभाग के समस्त प्रोफ़ेसर व शिक्षक जनता को पेड़ पौधों के बचाव, साफ सफाई का महत्व और नियमों को कायम रखने के प्रति जागरूक कर रहे थे। 
 
अध्यक्षा ने दिलाई शपथ 
 
रैली के अंत में हुई सभा में पर्यावरण छात्र क्लब की अध्यक्षा यशस्वी तिवारी ने पर्यावरण के बचाव के विभिन्न उपाय बताए साथ ही एक एक पौधा लगाने के प्रति जागरूक भी किया किया और यह शपथ दिलाई कि हम सब इस जागरूकता को एक दूसरे के माध्यम से आगे बढ़ाते चलेंगे। 
 
क्लब के उपाध्यक्ष ने क्या कहा जानिए 
 
इसी तरह उपाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बढ़ते प्रदुषण से बचाव के तौर तरीके बताए। जिसमे उन्होंने कूड़ा इत्यादि जलाने की रोक पर जोर दिया। उनका कहना था कि सबसे पहले खुद को जागरूक होना पड़ेगा बाद में हम सामने वाले के लिए नसीहत बन सकते हैं। वहीं उन्होंने सभा में उपस्थित लोगों से अपील की है कि वह धुआं इत्यादि से प्रदुषण करने वालों को जागरूक करने का कार्य करें। 
 
विभाग के शिक्षकों ने निभाई भूमिका 
 
इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉक्टर अतुल कुमार सिंह, श्रीमती रेखा रानी, डॉक्टर सत्येंद्र कुमार,श्रीवास्तव, डॉक्टर प्रदीप सिंह, श्री ज्ञान प्रकाश, डॉक्टर अमित तिवारी, श्री संदीप पाल ने अपना सहयोग प्रदान किया।  रैली में समेत स्नातक व परास्नातक कक्षाओं के समस्त छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे।