Fatehpur News – यूपी में सामने आई सनसनीखेज वारदात – बिना सिर के मिली महिला की लाश – फैली सनसनी
फतेहपुर समाचार – सिर कटी लाश को लेकर सख्ते में आई फतेहपुर पुलिस – खुलासे के लिए गठित की गई स्पेशल टीम
रिपोर्ट – लईक – फतेहपुर
Fatehpur News – यूपी के फतेहपुर जिले में नहर पुल के पास झाडियों में 30 वर्षीय महिला का सिर व हाथ कटा शव बरामद हुआ है।इसका खुलासा उस वक्त हुआ जब शुक्रवार की सुबह किसान खेत गए हुए थे, जहां शव देखते ही सभी सहम से गए। उन्होंने इलाकाई पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे आलाधिकारियों ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है जिसके खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई है।
कौन थी मृतका
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोरसम नहर पुल के पास पटरी की झाड़ियों में एक महिला का सिर व दोनों हाथ कटा शव बरामद हुआ है। घटनास्थल पर दो बोरी में हाइब्रिड गोल बैंगन भी पड़ा मिला है। करीब तीस वर्षीय महिला मैक्सी, ब्लाउज पहने हुए है। पुलिस महिला का पता लगाने के लिए थाने की क्राइम ब्रांच को लगाया गया है।
कानपुर की तरफ का है इशारा
महिला के शव के पास दो बोरी मिले बैगन को पुलिस ने घटना के खुलासे की कड़ी में जोड़ा है। ऐसे बैंगनों की खेती कानपुर के महाराजपुर में होती है। ऐसे में पुलिस वहां भी जानकारी जुटा रही है।
खुलासे में लगी पुलिस की चार स्पेशल टीम
पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने बताया कि खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। मौके पर एसपी,एएसपी डीएसपी बिन्दकी सुनील कुमार दुबे,थानाध्यक्ष आनंदपाल सिंह पहुंचे हुए थे जिनकी देख रेख में साक्ष्य इकट्ठे किये गए हैं।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 25