Kanpur News – बीजेपी ने जलाये सद्भावना और प्रेम के दीप, जनता को दिया दीपावली पर एकता और भाईचारे का संदेश
कानपुर समाचार – भाजपा नेता ने जनता के बीच किया जागरूकता का कार्य – दीपावली पर सबके लिए मांगा वरदान
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर
Kanpur News – रंग बिरंगी दीपमालाओं से भरी इस दीपावली पर जीवन में सुख समृद्धि और एकता का संदेश देने के लिए भाजपा नेताओं द्वारा सद्भावना के दीप जलाए गए। इस महापर्व पर भाजपा नेता शैलेंद्र दीक्षित की अगुवाई में शास्त्री नगर में सर्व धर्म के लोगों ने दीप जलाकर शांति का संदेश दिया।
प्रत्येक वर्ष की बनाई परम्परा
इस अवसर पर शैलेंद्र दीक्षित ने कहा कि प्रत्येक वर्ष दीपावली के पर्व पर इसका आयोजन किया जाता है,,,इस पर्व पर सर्व धर्म के लोग मिलकर दीप जलाकर कामना करते है कि हमारा राष्ट्र एकता के इसी स्वरुप को बनाये रखकर निरंतर आगे बढ़ता रहे।
दिलाया गया संकल्प
उन्होंने कहा कि इस अवसर पर सभी ने संकल्प लिया है की दीप जलाकर समरसता को बढ़ाएंगे और भेदभाव मिटायेंगे जो ताकते देश को कमजोर करना चाहती है,,उनको नेस्तानाबूत करने के लिए सब एकजुट होंगे।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 23