Kanpur News – हैलट अस्पताल से फरार हुआ शातिर अभियुक्त – फिर से तलाश में जुटी यूपी की खाकी – पैर में लगी थी गोली
कानपुर समाचार – बड़ी मुश्किल से हाफ एनकाउंटर के बाद हत्थे चढ़ा था शातिर – हैलट में मौका पाकर फिर हुआ फरार
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर
Kanpur News – मंगलवार की सुबह हैलट अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब उरई के जालौन से इलाज के लिए लाया गया अभियुक्त मौका देकर फरार हो गया। फरार अभियुक्त वारंटी था और हाफ एनकाउंटर के दौरान उसके पैर में गोली लगी हुई थी। जिसका इलाज कराने के लिए कानपुर के हैलट अस्पताल लाया गया था।
जानिए पूरा नाम और पता
कानपुर की कमिश्नर पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना लगी तो फरार अभियुक्त का नाम पता और फोटो सहित एक अधिसूचना जारी कर दी गई है। जानकारी के अनुसार थाना स्वरूप नगर में सूचना प्राप्त हुई कि एक अभियुक्त उरई से हैलट में दाखिल हुआ था, जिसका नाम जितेंद्र परिहार उर्फ शैलेन्द्र पुत्र प्रताप सिंह उर्फ बबलू निवासी जगम्मनपुर थाना रामपुरा जनपद जालौन का रहने वाला है।
पुलिस की अपील
अभियुक्त को उरई जेल का कोर्ट से वारंट बनने के बाद रेफर होकर हैलट अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराकर देखरेख की जा रही थी, अभियुक्त उपरोक्त की देखरेख हेतु दो आरक्षी कोतवाली उरई से लगे हुये थे। अभियुक्त जितेंद्र अस्पताल से हिरासत से भाग गया है। अभियुक्त के पैर में गोली लगने के कारण प्लास्टर चढ़ा हुआ है, भागे हुए अभियुक्त के सम्बन्ध में पुलिस का कहना है कि अगर किसी भी व्यक्ति को इस अभियुक्त के विषय में जानकारी देता है तो उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 22