कानपुर-रिपोर्ट-शिवा शर्मा: देश विरोधी दिए गए बयान पर सिख समाज के लोगों ने पतवंत सिंह के लिए मांगी फाँसी
Kanpur: खालिस्तानी चीफ पतवंत सिंह उर्फ पुन्नू के द्वारा एयर इंडिया पर दिए गए देश विरोधी बयान से सिख समाज में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। खालिस्तानी चीफ के देश विरोधी बयान से आक्रोशित सिख समाज ने उसको फांसी देने की मांग की है।
कानपुर के सिख समाज की मांग
सिख समाज के लोगों का कहना था की कुछ दिनों पूर्व खालिस्तानी चीफ पतवंत सिंह ने खालिस्तान की मांग करते हुए देश विरोधी बयान दिया था, जिसकी वजह से सिख समाज अपमानित महसूस कर रहा है और आक्रोशित है। सिख समाज के लोगों ने मांग की है कि देश विरोधी बयान देने पर उसको फांसी की सजा मिलनी चाहिए।

गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है